Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बरसात और गर्मी के मौसम में हो रही स्किन खराब तो महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स नहीं बल्कि लगाएं ये कॉफी फेस पैक

Coffee face pack: स्किन को हेल्दी रखने के लिए महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना भी कई बार ठीक से काम नहीं कर पाता है, लेकिन कुछ नेचुरल चीजें हैं जिनकी मदद से स्किन के डैमेज को रोक सकता है। जानें स्किन को हेल्दी रखने वाला ये खास नुस्खा।

बरसात और गर्मी के मौसम में हो रही स्किन खराब तो महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स नहीं बल्कि लगाएं ये कॉफी फेस पैक
skin care tips with coffee

Written by Mukesh Sharma |Updated : July 18, 2024 2:48 PM IST

Skin care tips for summer and rainy season: बारिश के मौसम में त्वचा की देखभाल बहुत महत्वपूर्ण होती है क्योंकि इस समय नमी और धूल के कारण त्वचा को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। बारिश के मौसम में आर्द्रता बढ़ जाती है, जिससे त्वचा पर पसीना अधिक आता है। यह पसीना त्वचा के छिद्रों को बंद कर सकता है, जिससे एक्ने और पिंपल्स हो सकते हैं। यह नमी और आर्द्रता फंगल और बैक्टीरियल संक्रमण के विकास के लिए अनुकूल होती है। यह संक्रमण त्वचा पर रैशेस, खुजली और अन्य समस्याएँ उत्पन्न कर सकता है, जिसमें कॉफी आपकी मदद कर सकती है। कॉफी फेस पैक इस मौसम में त्वचा के लिए बहुत लाभकारी हो सकता है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से कॉफी फेस पैक के कुछ प्रमुख फायदे बताने जा रहे हैं, जो आपकी स्किन को बरसात के दिनों में भी खूबसूरत बनाए रखने में मदद करेंगे।

एक्सफोलिएशन

कॉफी में प्राकृतिक एक्सफोलिएटिंग गुण होते हैं, जो त्वचा से डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करते हैं। इसलिए आप कॉफी फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं चेहरे को खूबसूरत बना सकते हैं। इसके इस्तेमाल से त्वचा अधिक चमकदार और तरोताजा दिखाई देती है। इसका इस्तेमाल करना स्किन को हेल्दी रखने में बेहद फायदेमंद रहता है।

एंटीऑक्सीडेंट गुण

कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। इससे त्वचा की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है और झुर्रियों और फाइन लाइन्स में कमी आती है। इसलिए अगर आप लंबे समय तक खूबसूरत और जमा देखना चाहते हैं कॉफी फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण आपकी स्किन के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखेंगे।

Also Read

More News

त्वचा को चमकदार बनाना

कॉफी के अंदर स्किन को क्लीन करने और खूबसूरत बनाने के गुण होते हैं, यह त्वचा को चमकदार भी बनती है। यही कारण है कि बाजार में आजकल काफी फेस पैक और फेस वॉश मिलने लगे हैं। कॉफी फेस पैक त्वचा को साफ और ताजा बनाता है। इससे त्वचा में निखार आता है और चेहरा चमकदार दिखता है।

ब्लड सर्कुलेशन में सुधार

कॉफी में मौजूद कैफीन ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। इससे त्वचा में नई ऊर्जा आती है और त्वचा स्वस्थ और जीवंत दिखती है। स्किन का खूबसूरत दिखना और बट ब्लड सरकुलेशन का चेहरे की त्वचा पर सही होना बेहद जरूरी है, जिसमें आपकी मदद कॉफी कर सकती है। नियमित रूप से कॉफी फेस पैक का इस्तेमाल करना काफी अच्छा विकल्प हो सकता है।

पफीनेस और सूजन में कमी

कॉफी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन को कम करते हैं। इससे चेहरे पर सूजन और पफीनेस कम होती है, विशेषकर आंखों के आसपास की पफीनेस। इसलिए जिन लोगों को अपने चेहरे की पफीनेस पसंद नहीं होती मैं विशेष रूप से कॉफी फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कॉफी फेस पैक बनाने का तरीका

सामग्री

- 1 चम्मच कॉफी पाउडर

- 1 चम्मच शहद

- 1 चम्मच दही या दूध

विधि

1. एक कटोरी में कॉफी पाउडर, शहद और दही/दूध मिलाएं।

2. इस मिश्रण को अच्छे से मिलाकर एक पेस्ट बना लें।

3. इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।

4. 15-20 मिनट के लिए इसे सूखने दें।

5. गुनगुने पानी से हल्के हाथों से मलते हुए इसे धो लें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

इस फेस पैक को सप्ताह में एक या दो बार उपयोग करने से आपकी त्वचा बारिश के मौसम में भी चमकदार और स्वस्थ बनी रहेगी