मलाइका अरोड़ा जैसी ग्लोइंग स्किन पाने के लिए लगाएं कॉफी से बने ये 2 फेस मास्क

जानी मानी अभिनेत्री और मॉडेल मलाइका अरोड़ा ने कई बार बताया है कि उनकी हेल्दी स्किन का एक राज़ कॉफी से बने फेस मास्क हैं। तो क्या आप भी मलाइका अरोड़ा जैसी ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अपनी स्किन पर कॉफी लगाने की सोच रही हैं? तो आप ट्राई कर सकती हैं ये स्पेशल कॉफी फेस मास्क।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 31, 2020 12:16 PM IST

Coffee Benefits for Skin: कॉफी की खूश्बू ही उसकी पहचान है और लोग इसी खूश्बू के लिए कॉफी पीना पसंद भी करते हैं। कॉफी का अरोमा लोगों के लिए मूड बूस्टर का काम करता है। इसीलिए, जब भी लोग सुस्ती या थकान महसूस करते हैं तो, खूश्बूदार कॉफी पीकर अपना मूड अच्छा बनाते हैं। कॉफी के फ्लेवर और खूश्बू को केवल ड्रिंक्स ही नहीं बल्कि ब्यूटी ट्रीटमेंट्स में भी इस्तेमाल किया जाता है। क्योंकि, कॉफी स्वाद के अलावा सेहत के लिए फायदेमंद गुणों से भी भरपूर है।इसीलिए, ब्यूटी सैलोन में कॉफी फेशियल्स से लेकर कई घरेलू ब्यूटी रेमेडिज़ में भी कॉफी का इस्तेमाल होता है।

जानी मानी अभिनेत्री और मॉडेल मलाइका अरोड़ा ने कई बार बताया है कि उनकी हेल्दी स्किन का एक राज़ कॉफी से बने फेस मास्क हैं। तो क्या आप भी मलाइका अरोड़ा जैसी ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अपनी स्किन पर कॉफी लगाने की सोच रही हैं? तो आप ट्राई कर सकती हैं ये स्पेशल कॉफी फेस मास्क।

स्किन पर कॉफी लगाने के फायदे

  • एक्सफॉलिएट करके डेड स्किन सेल्स की परत हटाती है
  • कॉफी में मौजूद कैफीन झुर्रियों को रोकता है।
  • स्किन की कसावट और नमी बढ़ती है
  • स्किन पिगमेंटेशन कम होता है।

ग्लोइंग स्किन के लिए कॉफी का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए?

ओट्स और कॉफी मास्क बनाने का तरीका

  • 2 चम्मच ओट्स और चम्मचभर कॉफी पाउडर लें
  • इसमें, एक चम्मच हनी यानि शहद (Honey for Skin) भी डालें और सभी चीज़ों को फेंट लें।
  • इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और आधें घंटे बाद गुनगुने पानी से साफ करें।

कॉफी और एवोकाडो फेस पैक:

  • 4-5 चम्मच एवोकाडो का गूदा (बटर) और 2 चम्मच कॉफी पाउडर मिक्स करें।
  • इसमें, ज़रूरत के अनुसार ऑलिव ऑयल मिलाएं और सारी चीज़ों को मिक्स करें।
  • फिर, इसे चेहरे पर लगाएं। आधें घंटें बाद इसे साफ करें।

आमंड ऑयल-कॉफी फेस मास्क:

  • 4 चम्मच बादाम के तेल में 4 चम्मच कॉफी पाउडर मिलाएं।
  • इसे, अच्छी तरह मिक्स करें।
  • इसे अब, चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट के बाद चेहरे को धोएं।

5 फूड्स जिनसे मिलती है दमकती त्वचा, ग्लोइंग स्किन के लिए रोज़ करें सेवन

स्किन प्रॉब्लम्स हैं कोरोना वायरस के नये लक्षण, बरसात में बढ़ सकती हैं ये समस्याएं, ऐसे करें बचाव

 उमस और गर्मी से होने वाली इन 5 स्किन प्रॉब्लम्स से राहत दिलाती है मुल्तानी मिट्टी, जानें इस्तेमाल के तरीके

कोरोना काल में ना कराएं डेंटल ट्रीटमेंट्स, फैल सकता है कोविड-19 इंफेक्शन

शंकुतला देवी की तरह आपका बच्चा भी बन सकता है गणित में होशियार, ब्रेन पॉवर बढ़ाने के लिए खिलाएं ये 5 फूड्स

दूसरी प्रेगनेंसी से पहले करीना कपूर की डायट थी ऐसी, रुजुता दिवेकर ने शेयर किया करीना का प्री-प्रेगनेंसी डायट प्लान

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source