औषधीय गुणों से भरपूर है नारियल तेल, जानें इसके सौंदर्य लाभ

दक्षिण भारतीय रसोई में तो इसी में खाना पकाया जाता है। पर उत्‍तर भारतीय परिवारों में इसे इसके औषधीय गुणों के कारण बालों और त्‍वचा पर लगाने की परंपरा रही है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : February 22, 2019 8:13 PM IST

नारियल तेल को आयुर्वेद में कई औषधीय गुणों से परिपूर्ण बताया गया है। दक्षिण भारतीय रसोई में तो इसी में खाना पकाया जाता है। पर उत्‍तर भारतीय परिवारों में इसे इसके औषधीय गुणों के कारण बालों और त्‍वचा पर लगाने की परंपरा रही है। आइए जानते हैं क्‍या हैं नारियल तेल के सौंदर्य लाभ।

यह भी पढ़ें - इस मौसम में ज्‍यादा होता है त्‍वचा के संक्रमण का खतरा, रहें सावधान

फेस

नारियल का तेल बेस्ट मॉइश्चराइजर के रूप में इस्तेमाल होता आ रहा है। जिन लोगों को ड्राई स्किन की समस्या है उनके लिए कोकोनट ऑइल वरदान की तरह है। अगर आप काफी थकान महसूस कर रहे हैं उस समय चेहरे पर कोकोनट ऑइल लगाने से काफी रिलैक्स महसूस करेंगे। मेकअप क्लिंजर की तरह भी इसका यूज हो सकता है। यह न केवल आपके मेकअप को रिमूव करेगा बल्कि स्किन को नैचरल ग्लो भी देगा। ये सूरज की हानिकारक किरणों से भी आपको बचाता है। इसलिए खूशबूदार और केमिकल से भरपूर कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट यूज करने की बजाय नारियल तेल का इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ेें – जानें कुछ लोगों को क्‍यों हो जाती है पराग कणों से एलर्जी

आंखें

आजकल डार्क सर्कल की समस्या बेहद आम हो चुकी है तकरीबन हर दूसरा इंसान इस समस्या से परेशान है। डार्क सर्कल की वजह से आपका चेहरा बेहद थका हुआ और डल दिखता है। अगर आप कोकोनट ऑइल का आई केयर मास्क आंखों के पास डार्क सर्कल वाले एरिया में लगाएंगी तो डार्क सर्कल की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इस आई केयर मास्क को बनाने के लिए बादाम पेस्ट, ग्रेटेड पटेटो और दूध के साथ नारियल का तेल मिक्स करें । इस आई केयर मास्क को आंखों के आसपास अच्छी तरह से लगा लें।

यह भी पढ़ें - टूटते, झड़ते बालों के लिए रामबाण है भृंगराज तेल, इस तरह करें घर में तैयार

होंठ

खूबसूरत होंठ चेहरे को और खूबसूरत बना सकते हैं। हर किसी को सॉफ्ट होंठ अच्छे लगते हैं। फटे होंठ केवल देखने में खराब नहीं लगते बल्कि काफी दर्दनाक भी होते हैं। इसलिए होंठो पर लिप बाम की बजाय नारियल का तेल लगाएं। ये आपके होंठों को नमी देने के साथ-साथ सॉफ्ट भी बनाएगा। रोज ऑइल, शुगर और कोकोनट ऑइल मिलाकर आप नैचरल लिप बाम बना सकते हैं।

बॉडी मसाज

कोकोनट ऑइल में प्रोटीन काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है जिससे बॉडी मसाज के लिए यह परफेक्ट है। ये आपकी त्वचा को आराम देने के साथ-साथ स्मूथ भी बनाएगा। नारियल के तेल में हीलिंग प्रॉपर्टी होती है जिससे आपको स्कार्स से भी छुटकारा मिल सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source