White hair treatment at home:आजकल सफेद बालों की समस्या काफी आम हो चुकी है और कम उम्र में ही लोगों को ये समस्या होने लगती है। कुछ तथ्यों के अनुसार बढ़ते मानसिक तनाव और वातावरण से जुड़ी स्थितियों के कारण भी बाल सफेद होने लगते हैं। लेकिन समय से पहले बाल सफेद होने की समस्या को प्रमुख रूप से एक जेनेटिक समस्या माना जाता है और यही कारण है कि छोटे-छोटे बच्चों में भी यह समस्या देखी जाती है। समय से पहले बाल सफेद होने का कोई इलाज नहीं है, लेकिन घरेलू उपायों से बालों को अस्थायी रूप से काला किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको ऐसे ही एक खास घरेलू नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से सफेद हुए बालों को नेचुरली काला किया जा सकता है। चलिए जानते हैं सफेद हुए बालों को काला करने के इस घरेलू नुस्खे के बारे में।
नारियल तेल से बालों को मिलने वाले फायदों के बारे में तो हम सभी जानते ही हैं। लेकिन नारियल तेल में कुछ खास चीजें मिलाई जा सकती हैं, जिससे उसके फायदे दोगुने हो जाते हैं। इन्हीं चीजों में से एक हैं, फिटकरी। फिटकरी की मदद से बालों की कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि फिटकरी के इस्तेमाल से सफेद बालों की समस्या को दूर किया जा सकता है।
फिटकरी को नारियल के तेल के साथ इस्तेमाल करने से सफेद बालों की समस्या को दूर किया जा सकता है। फिटकरी में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जिसकी मदद से बालों में डैंड्रफ, बाल झड़ना और सफेद बालों की समस्या को दूर किया जा सकता है। चलिए जानते हैं सफेद बालों को काला करने के लिए इस नुस्खे का कैसे प्रयोग करना है।
एक चम्मच फिटकरी का पाउडर लें और अगर पाउडर नहीं है तो फिटकरी को पीस कर बना लें। उसके बाद उसे किसी साफ कांच की कटोरी में डालें और उसमे 2 चम्मच नारियल का तेल मिला लें। अच्छे से मिक्स करके इसकी पेस्ट बना लें। अगर पेस्ट नहीं बन रही है, तो आप इसमें थोड़ा सा गुलाब जल भी मिल सकते हैं। ध्यान रहे आफको इसमें सादा पानी नहीं मिलाना है और पेस्ट तैयार होने के बाद तुरंत इसे बालों में लगाना है।
जैसा कि हमने आपको बताया है कि इसका पेस्ट तैयार होते ही इसे बालों में लगा लेना चाहिए। इसलिए पेस्ट को तैयार करने से पहले ही बालों को धो कर सुखा लें। इसके बाद चम्मच या ब्रश की मदद से इसे बालों में अच्छे से लगाएं। आप डिस्पोजेबल प्लास्टिक ग्लव्स की मदद से भी इसे अपने बालों में लगा सकते हैं। इसे कम से कम 15 से 20 मिनट लगाकर रखें और फिर साफ व गुनगुने पानी से इसे धो लें।
Follow us on