त्वचा की खूबसूरती में चार-चांद लगाए नारियल तेल

यदि आपकी त्वचा पर झुर्रियां पड़ गई हैं या फिर आंखों के नीचे डार्क सर्कल से हैं परेशान तो इनका उपचार बहुत ही सस्ते में आप कर सकती हैं और वह सस्ता उपचार है नारियल तेल।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : September 20, 2018 11:37 PM IST

जरूरी नहीं कि त्वचा को खूबसूरत बनाए रखने के लिए तरह-तरह के महंगे स्किन प्रोडक्ट्स और क्रीम का ही इस्तेमाल किया जाए। यदि आपकी त्वचा पर झुर्रियां पड़ गई हैं या फिर आंखों के नीचे डार्क सर्कल से हैं परेशान तो इनका उपचार बहुत ही सस्ते में आप कर सकती हैं और वह सस्ता उपचार है नारियल तेल। अब तक तो आप बालों को मजबूत बनाने के लिए इस तेल का इस्तेमाल करती होंगी, लेकिन इससे आप ग्लोइंग और बेदाग त्वचा भी पा सकती हैं। नारियल तेल के इन घरेलू नुस्खों को ट्राई करके देखिए, फर्क कुछ ही दिनों में नजर आने लगेगा। यह भी पढ़ें – नाभि के कालेपन को दूर करेंगे ये 5 घरेलू चीजें, जरूर करें ट्राई

एंटी एजिंग

नारियल तेल की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं। यदि आप अपनी त्वचा पर नारियल तेल का यूज करती हैं तो आपको एंटी एजिंग क्रीम लगाने की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी। इसको लगाने से आपकी उम्र पहले से कम लगती है।

डार्क सर्कल करे दूर

डार्क सर्कल होने पर किसी की भी उम्र काफी बड़ी दिखाई देने लगती है। ऐसे में यदि आप नारियल तेल का यूज करती हैं तो आपके डार्क सर्कल की समस्या कुछ ही दिन में दूर हो जाती है। आप नारियल तेल की कुछ बूंदे रात को सोने से पहले अपनी आंखों के नीचे लगाएं। ऐसा करने पर आपके डार्क सर्कल कुछ ही दिन में दूर हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें – बार-बार स्क्रब करना भी त्वचा को पहुंचा सकता है नुकसान ! जानें स्क्रब करने के सही तरीके

नहीं रहेंगे एक भी दाग-धब्बे

नारियल तेल आपके शरीर के हर भाग के दाग धब्बों को दूर करने में बहुत लाभकारी साबित होता है। इसके लिए आप कुछ मात्रा में नारियल तेल लेकर अपनी स्किन के उस भाग पर लगाएं, जहां दाग धब्बे हैं। जल्दी लाभ के लिए आप दिन में दो बार नारियल तेल का यूज जरूर करें।

चमकती त्वचा

कई बार देखने में आता है कि महिलाएं अपनी त्वचा की चमक को बरकरार रखने के लिए मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करती हैं। यदि आप स्नान करने से पहले यदि नारियल तेल की मालिश अपनी पूरी बॉडी पर करेंगे तो आपकी त्वचा की चमक हमेशा बरकरार बनी रहेगी तथा आपको किसी प्रकार के मॉइश्चराइजर की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी। यह भी पढ़ें – काले अंडरआर्म्स को बेदाग बनाने के लिए, अपनाएं ये 7 ईजी स्टेप्स

होंठ फटने से बचाए

सर्दी के मौसम में होठ फटने की शिकायत हमेशा बनी रहती है। इससे निजात पाने के लिए यदि आप रात को अपने होंठों पर नारियल तेल लगाती हैं तो आपके होंठ फटने बंद हो जाते हैं। पहले से ज्यादा नरम तथा गुलाबी भी हो जाते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source