चेहरे से झुर्रियां दूर करने के लिए नारियल तेल के फायदे, यूज करने के 4 तरीके

आप बालों में नारियल का तेल लगाते हैं, पर क्या कभी झुर्रियों (Wrinkles) से निजात पाने के लिए इस तेल का इस्तेमाल चेहरे पर किया है? नहीं किया है, तो जरूर करें। झुर्रियों, झाइयों की समस्या को दूर कर सकता है नारियल तेल, बस इन तरीकों से करें इस तेल का इस्तेमाल...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : July 17, 2021 11:38 PM IST

Coconut Oil for Wrinkles in Hindi: जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, त्वचा पर उसका असर साफ दिखने लगता है। 30 पार करते ही यदि त्वचा की देखभाल सही से ना की जाए, तो झुर्रियां (Wrinkles problem), झाइयां, फाइन लाइंस जैसी समस्याएं नजर आने लगती हैं। इनसे चेहरा डल, बेजान, ड्राई सा नजर आता है। माथे और आंखों के पास झुर्रियां (jhuriyan) नजर आती हैं। यदि आपके भी चेहरे पर 30 की उम्र में ही ये समस्याएं दिखने लगी हैं, तो केमिकल युक्त स्किन प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बचें। खासकर, वे लोग जिनकी त्वचा अधिक संवेदनशील है। इन हानिकारक केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स की जगह आप कुछ घरेलू और प्राकृतिक चीजों का चेहरे पर इस्तेमाल करना शुरू कर दें।

झुर्रियों, झाइयों आदि की समस्या से छुटकारा तो मिलेगा ही चेहरे पर भी चमक (Glowing Skin) आएगी। आप बालों में नारियल का तेल लगाते हैं, पर क्या कभी झुर्रियों (Wrinkles) से निजात पाने के लिए इस तेल का इस्तेमाल चेहरे पर किया है? नहीं किया है, तो जरूर करें। झुर्रियों, झाइयों की समस्या को दूर कर सकता है नारियल तेल। दरअसल, नारियल तेल में कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो त्वचा में कोलेजन के निर्माण को बढ़ाने का काम करते हैं। इससे स्किन सेल्स हेल्दी होती हैं। जानें, किस तरह से नारियल तेल झुर्रियों को कम करने के लिए फायदेमंद (Jhurriyan hatane me nariyal tel ke fayde in hindi) है और इस्तेमाल का तरीका क्या है...

झुर्रियां हटाने के लिए इन तरीकों से करें नारियल तेल का इस्तेमाल (How to Use Coconut Oil for Wrinkles in Hindi)

1 यदि आपकी त्वचा पर झुर्रियां, झाइयां, फाइन लाइंस नजर आने लगी हैं, तो नारियल तेल में सेब का सिरका (Apple cider vinegar) डालकर चेहरे पर लगाना शुरू कर दें। सेब का सिरका एक एस्ट्रिजेंट है, जो स्किन के पीएच लेवल को बैलेंस करता है। 5-6 बूंद नारियल के तेल में आधा चम्मच एप्पल साइडर वेनेगर डालें। इसे मिक्स करके चेहरे पर प्रभावित जगह पर लगाएं। 10 मिनट के लिए सूखने दें, फिर चेहरा पानी से साफ कर लें।

2 नारियल तेल में शहद मिलाकर भी झुर्रियों की समस्या को कम की जा सकती है। शहद का इस्तेमाल चेहरे पर करने से चेहरा काफी मुलायम और साफ होता है। आपको चाहिए आधा छोटा चम्मच शहद और आधा चम्मच नारियल तेल। दोनों को मिक्स करके झाइयों, झुर्रियों पर लगाएं। थोड़ी देर लगा रहने दें फिर पानी से चेहरा धो लें। आपके चेहरे पर अधिक झुर्रियां नजर आने लगी हैं, तो इसे आप सप्ताह में तीन बार अप्लाई करें।

3 विटामिन ई (Vitamin E) चेहरे और बालों के लिए बहुत जरूरी होता है। आप विटामिन ई से भरपूर फूड्स का सेवन कर सकते हैं, साथ ही विटामिन ई की कैप्सूल को चेहरे पर लगाने से भी झुर्रियों की समस्या कम होती है। इस कैप्सूल का लिक्विड निकाल लें। उसमें चार-पांच बूंद नारियल तेल मिलाकर रात में सोने से पहले चेहरे पर लगा लें। सुबह चेहरा साफ कर लें। विटामिन ई त्वचा को हाइड्रेट भी रखता है।

4 नारियल तेल में हल्दी चुटकी भर मिलाकर चेहरे पर लगाने से फायदा हो सकता है। हल्दी से कोलेजन का निर्माण होता है। कोलेजन स्किन की सेहत को दुरुस्त बनाए रखने में मदद करता है। हल्दी झुर्रियों की समस्या को भी दूर करती है। 7-8 बूंद नारियल तेल में चुटकी भर हल्दी पाउडर डालें। इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। अब पानी से चेहरा साफ कर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source