Coconut Oil : क्या जानते हैं आप नारियल तेल के ये 5 फायदे

नारियल तेल के इस्तेमाल के कई फायदे (Coconut Oil) हैं। कई गुणों से भरपूर यह तेल स्वास्थ्यपरक फायदों के लिए पीढ़ियों से इस्तेमाल में लाया जा रहा है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : August 12, 2019 8:30 AM IST

नारियल तेल बालों को ही सिर्फ पोषण नहीं देता, बल्कि त्वचा और संपूर्ण सेहत के लिए भी यह कई तरह से लाभदायक होता है। इसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा और वर्षों से किया जा रहा है। यह लगभग हर घरों में मौजूद होता है, क्योंकि बालों में तेल लगाने के लिए यह सबसे कॉमन ऑयल है। नारियल तेल के इस्तेमाल के कई फायदे (Coconut Oil) हैं। कई गुणों से भरपूर यह तेल स्वास्थ्यपरक फायदों के लिए पीढ़ियों से इस्तेमाल में लाया जा रहा है।

नारियल तेल के पांच फायदे जानें

1 नारियल तेल (Coconut Oil benefits) लॉरिक एसिड से भरपूर होता है। लॉरिक एसिड जर्म्स का सफाया करता है। ऐसे में त्वचा पर इसे लगाना फायदेमंद है। इसमें पके भोजन के सेवन से डाइजेस्टिव ट्रैक्ट में मौजूद नुकसानदायक रोगाणुओं का भी नाश होता है।

2 नारियल तेल में लंबी फैटी-एसिड चेन मौजूद होती हैं, जो वजन घटाने (Coconut oil reduces weight) में मददगार हैं। खाने में इसका इस्तेमाल करने से चर्बी अपेक्षाकृत कम जमा होती है।

3 यह बाल और त्वचा को पोषि‍त करता है। साथ ही शरीर को आराम देता है और सूजन एवं दर्द को भी कम करने में मददगार है। पाचन क्रिया को सक्रिय बनाता है।

4 इससे मेटाबॉलिज्म प्रक्रिया बूस्ट होती है। यह पचता जल्दी है। इसके सेवन से अग्नाशय और गॉल ब्लैडर पर पड़ने वाला भार कम होता है और इनके कार्य प्रणाली में सुधार होता है।

5 इसमें मौजूद मीडियम-चेन ट्रिग्लिसेराइड्स मांसपेशियों को मजबूती देता है। शोध के अनुसार, नारियल तेल में प्रचुर मात्रा में कैप्रिक एसिड होता है, जो भूख में कमी लाता है।

नाभि के कालेपन को दूर करने के उपाय

नारियल तेल के त्वचा पर होने वाले लाभ

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source