Coconut Oil for Dark Circle: नारियल तेल में मिलाएं ये 2 चीजें और पाएं डार्क सर्कल से छुटकारा

डार्क सर्कल से पाना है छुटकारा तो नारियल तेल में मिलाएं ये दो चीजें और पाएं आंखों के नीचे हुए काले घेरों से छुटकारा।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : August 26, 2021 5:47 PM IST

Coconut oil for Dark Circle in Hindi: नारियल तेल बालों को स्वस्थ रखने के साथ ही त्वचा की कई समस्याओं को भी दूर करता है। अक्सर लोग लगातार मोबाइल, लैपटॉप पर काम करते रहते हैं, घंटों टीवी देखते हैं, कम सोते हैं, अधिक काम करते हैं, डाइट भी हेल्दी नहीं लेते, ऐसे में आंखों के नीचे काले घेरे बन जाते हैं। यदि आपको भी डार्क सर्कल (dark circle) की समस्या है और कई उपायों को आजमाने के बाद भी कम नहीं हो रहे हैं, तो आप लगाएं नारियल तेल (coconut oil benefits for skin)। इस तेल में आप कुछ चीजों को मिलाकर लगाएंगे तो आंखों के काले घेरे दूर हो जाएंगे। नारियल तेल में मोनोसैचुरेटेड, पॉलिसैचुरेटेड कम्पाउंड होते हैं, जो डार्क सर्कल (How to use coconut oil to reduce dark circle) को दूर करते हैं।

यूं करें नारियल तेल का इस्तेमाल (How to use coconut oil to reduce dark circle) 

नारियल तेल में डालें हल्दी का पेस्ट

नारियल तेल त्वचा की कई समस्याओं को ठीक करता है, जिसमें डार्क सर्कल भी शामिल है। इस तेल में आप थोड़ा सा हल्दी पाउडर मिलाएं और डार्क सर्कल पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर चेहरे को पानी से साफ कर लें।

नारियल तेल में मिलाएं बादाम का तेल  

बादाम के तेल (Almond Oil) का इस्तेमाल भी कई स्किन प्रोडक्ट्स को बनाने में किया जाता है। आपको डार्क सर्कल से पाना है छुटकारा तो नारियल के तेल में कुछ बूंदें बादाम के तेल की डालें। इसे आंखों के नीचे हुए काले घेरों पर लगाएं और एक घंटे के लिए यूं ही छोड़ दें। आप इस तेल को रात में सोने से पहले भी लगा सकते हैं। सुबह उठकर चेहरे को पानी से साफ कर लें।

नारियल तेल लगाने से पहले बरतें सावधानियां

  • ऐसे लगाएं कि तेल आंखों में ना जा पाए वरना हल्दी होने से जलन हो सकती है।
  • दूसरा तेल नहीं नारियल तेल ही लगाएं।
  • नारियल तेल का कोई भी साइड एफेक्ट्स नहीं होता है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.