
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : December 5, 2025 4:33 PM IST
Coconut Oil And Onion Juice For Hair: आज के समय में 10 लोगों से भी पूछा जाए कि उनमें से कौन बालों की समस्याओं से परेशान है तो हो सकता है कि 9 लोग हामी भरते ही नजर आएं। असल में आज बालों का झड़ना, पतला होना या धीमी बढ़ना आम समस्या बन चुकी है। जिस वजह से आपको किसी के भी बाथरूम में ढेरो हेयर हेयर प्रॉडक्ट की भरमार मिल जाएगी। हालांकि इस स्थिति में घरेलू नुस्खे कई बार बेहद कारगर साबित होते हैं। इसलिए आज हम आपको इस समस्या से निपटने के लिए नारियल तेल और प्याज के रस का एक ऐसा मिश्रण बनाने बताएं, जो इस समस्या से आपको निजात दिला सकता है, क्योंकि दोनों ही बालों के लिए गुणों से भरपूर होते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि जब इन्हें मिलाकर सिर पर लगाया जाता है, तो ये स्कैल्प को अंदर तक पोषण देकर उन्हें स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं। कैसे? आइए जानते हैं।
प्याज के रस सल्फर पाया जाता है, जो स्कैल्प में ब्लड फ्लो को बढ़ाने का काम करता है। वहीं नारियल तेल की मसाज आप रिलैक्स महसूस करती है और साथ ही यह पोषक तत्वों के अवशोषण में मददगार साबित होता है। ऐसे में दोनों के संयोजन से हेयर फॉलिकल्स तक रक्त बेहतर ढंग से पहुचता है, जिससे बालों की ग्रोथ तेज होने लगती है।
(और पढ़ें - बालों को बढ़ाने के लिए प्याज कैसे लगाएं)
प्याज का रस एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है और क्या आप जानते हैं कि बालों के झड़ने का एक बड़ा कारण फ्री रेडिकल्स है, जिसे यह कम करता है। वहीं नारियल तेल बालों को प्रोटीन लॉस से भी बचाता है। ऐसे में जब इन्हें साथ में मिश्रित कर लगाया जाता है, तो बालों की मजबूती बढ़ जाती है और हेयर लॉस धीरे-धीरे कम होने लगता है।
(और पढ़ें - बालों में नारियल तेल लगाने के फायदे)
नारियल तेल बालों की जड़ों तक आसानी से पहुंचकर उन्हें अंदर से हाइड्रेट करता है तो वहीं प्याज का रस स्कैल्प को डिटॉक्स करता है। यह मिश्रण सर्दियों में ड्राई और रूखे होते बालों को मुलायम बनाने का काम करता है और स्प्लिट एंड्स को भी कम करता है। अपने बालों को स्वस्थ रखने के लिए उन्हें गहराई से पोषण देना जरूरी है, जिसके लिए नारियल तेल और प्याज का मिश्रण काफी फायदेमंद हो सकता है।
प्याज एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर है, जो स्कैल्प के फंगल इंफेक्शन या डैंड्रफ को कम करने का काम करता है। वहीं नारियल तेल के एंटीमाइक्रोबियल गुणों का साथ पाकर दोनों स्कैल्प को साफ, स्वस्थ और संक्रमण रहित रखने का काम करने लगते हैं। बाल झड़ने, ग्रोथ न होने, या बालों की लंबाई कम रहने जैसी समस्याओं के सबसे बड़े कारणों में से एक डैंड्रफ भी है, जिससे छुटकारा पाया जा सकता है।
अध्ययन बताते हैं कि इसके नियमित इस्तेमाल से बाल घने और मजबूत होने लगते हैं। प्याज का रस फॉलिकल्स को री-जनरेट करता, जबकि नारियल तेल बालों को चमक देता है। इसलिए बेहतर परिणाम के लिए आप इसे सप्ताह में 2–3 बार 30–45 मिनट तक लगाए रखें। यदि स्कैल्प सेंसिटिव है, तो पैच टेस्ट करना न भूलें और फिर ही इसका इस्तेमाल करें।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।