Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Coconut Oil And Neem For Long Hair: हर महिला की ख्वाहिश होती है कि उसके बाल लंबे और घने हों। लेकिन प्रदूषण, गलत खानपान, खराब जीवनशैली और गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के कारण बाल काफी कमजोर हो जाते हैं और तेजी से झड़ने लगते हैं। इतना ही नहीं, लगातार झड़ते बालों की वजह से हेयर ग्रोथ भी रुक जाती है। ऐसे में, कई महिलाएं अपने बालों में तरह-तरह के हेयर ऑयल, हेयर मास्क और शैंपू इत्यादि का प्रयोग करने लग जाती हैं। लेकिन फिर भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। वहीं, इन प्रोडक्ट्स में हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, अपने बालों को नेचुरली लंबा करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों को आजमा सकती हैं। इन्हीं घरेलू नुस्खों में नारियल का तेल और नीम भी शामिल है। जी हां, नारियल तेल और नीम बालों के लिए एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। यह स्कैल्प पर मौजूद डैंड्रफ और संक्रमण को दूर करने के साथ ही बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करता है। इसके नियमित इस्तेमाल से झड़ते बालों की समस्या कम होती है और उन्हें लंबा करने में मदद मिलती है। अगर आप बालों की ग्रोथ को बेहतर करना चाहते हैं, तो नारियल तेल में नीम मिलाकर लगा सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
सबसे पहले नीम के ताजे पत्तों को धोकर सुखा लें। अब एक कढ़ाई में नारियल तेल गर्म करें। इसमें नीम के पत्ते डालकर अच्छी तरह उबाल लें। इस तेल के तब तक उबालें, जब तक तेल का रंग डार्क न हो जाए। जब तेल का रंग बदल जाए, तो इसे छानकर ठंडा करने के लिए छोड़ दें। इसके बाद आप इस तेल को किसी बॉटल के स्टोर करके रख सकते हैं।
इस तेल को अपने स्कैल्प और बालों में लगाएं और कुछ देर हल्के हाथों से मसाज करें। इसे कम से कम 2 घंटे या रातभर के लिए बालों में लगाकर छोड़ दें। उसके बाद बालों को किसी माइल्ड शैंपू की मदद से धो लें। सप्ताह में दो से तीन बार इसका इस्तेमाल करने से बालों की ग्रोथ काफी अच्छी हो सकती है। साथ ही, बालों का झड़ना भी कम होगा।
नारियल तेल में नीम मिलाकर लगाने से डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, इन दोनों में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं, जो स्कैल्प पर मौजूद गंदगी, डैंड्रफ और संक्रमण को दूर करने में मदद करते हैं।
नारियल तेल में नीम मिलाकर लगाने से बालों को नमी और पोषण मिलता है। इससे बाल जड़ से मजबूत होते हैं और उनमें नई जान आती है। इसके नियमित इस्तेमाल से हेयर फॉल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
नारियल तेल में नीम मिलाकर लगाने से बालों की ग्रोथ भी तेजी से होती है। अगर आप नियमित रूप से नारियल तेल और नीम का मिश्रण बालों पर लगाएंगे, तो इससे बालों की लंबाई बढ़ सकती है।
नारियल तेल में नीम मिलाकर लगाने से बालों की चमक या शाइन बढ़ाने में मदद मिल सकती है। अगर आपके बाल रूखे, बेजान और फ्रिजी हैं, तो नारियल तेल और नीम का मिश्रण काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।