कोको बटर या शिया बटर, स्किन पर क्या लगाने से मिलेगा ज्यादा निखार? सर्दियां आने से पहले ही लगा लें पता

Winter Skin Care Tips: अगर आप अपनी स्किन में गहराई से पोषण लाना चाहते हैं, तो कोको और शिया बटर दोनों ही अच्छा विकल्प हो सकते हैं। लेकिन इन दोनों में से कौन सा ज्यादा बेहतर है, इस बारे में आप इस लेख में जानेंगे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : October 14, 2025 3:52 PM IST

Cocoa Butter vs Shea Butter: मौसम ठंडा होना शुरू हो गया है और अब जल्दी ही सर्दियों का असर अब त्वचा पर भी दिखने लगेगा। हल्की-हल्की रूखी स्किन, ठंडी हवा और घटती नमी त्वचा को बेजान बना रही है। ऐसे में स्किन की खास देखभाल जरूरी हो जाती है। कुछ लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की ओर भागते हैं, तो कई लोग कोको बटर और शिया बटर जैसे नेचुरल विकल्प अपनाते हैं। ये दोनों ही प्राकृतिक मॉइस्चराइजर त्वचा को पोषण देने और रूखापन दूर करने में कारगर हैं। लेकिन सवाल है कि इनमें से कौन ज्यादा असरदार है? किससे मिलेगा अधिक निखार और बेहतर नमी? अगर आप भी सर्दियों में ग्लोइंग स्किन चाहती हैं, तो आइए जानें कि आपके लिए कोको बटर या शिया बटर कौन है बेस्ट।

मॉइस्चराइजिंग क्षमता

शिया बटर में विटामिन ए, ई और भरपूर फैटी एसिड्स पाए जाते हैं, जो त्वचा की गहराई तक जाकर उसे हाइड्रेट करते हैं। कोको बटर में भी फैटी एसिड्स होते हैं, हालांकि इसकी बनावट अधिक गाढ़ी होने के कारण यह त्वचा पर एक सुरक्षात्मक परत बनाकर नमी को लंबे समय तक लॉक कर देता है। त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार दोनों में ही नेचुरल मॉइस्चराइजर गुण होते हैं, जो सर्दियों में रूखी त्वचा की देखभाल के लिए प्रभावी हैं।

क्या है बेहतर - शिया बटर का हल्का और जल्दी अवशोषित होने वाला टेक्सचर इसे रोजाना उपयोग के लिए अधिक उपयुक्त और आरामदायक विकल्प बनाता है।

(और पढ़ें - सर्दियों में क्यों खराब होती है स्किन)

स्किन को निखारे

यह दोनों ही आपकी त्वचा को निखारने में मदद करते हैं। वहीं शिया बटर में स्किन को रिपेयर करने की बेहतरीन क्षमता होती है, जो खासकर डल और थकी हुई त्वचा पर पुनः प्राकृतिक चमक लौटा देती है और रंगत को भी निखारते हैं। दूसरी ओर, कोको बटर स्किन को टोन करने, उसे मुलायम बनाने और स्ट्रेच मार्क्स को भी कम करने में मदद करते हैं,

कौन सा है बेहतर - निखार देने के मामले में कोको बटर से थोड़ा पीछे रह जाता है। इसलिए अगर आपकी प्राथमिकता स्किन को मॉइस्चराइज करने के साथ ही ग्लोइंग बनाना है, तो शिया बटर ज्यादा प्रभावशाली विकल्प साबित होगा।

(और पढ़ें - नहाने से पहले चेहरे पर क्या लगाएं)

सेंसिटिव स्किन के लिए

अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो यह दोनों आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। शिया बटर में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और हीलिंग गुण इसे सेंसिटिव स्किन और एक्जिमा जैसी समस्याओं के लिए बेहतर बनाते हैं। यह त्वचा को बिना किसी जलन या रिएक्शन के गहराई से पोषण देते हैं। वहीं, कोको बटर की बनावट भारी होने के कारण यह ऑयली या एक्ने-प्रोन स्किन वालों को ब्रेकआउट या एलर्जी दे सकता है।

कौन सा है बेहतर - अगर आपकी स्किन सेंसिटिव या मुंहासों वालों है तो तो शिया बटर आपके लिए ज्यादा सुरक्षित और असरदार विकल्प रहेगा।

सुगंध और टेक्सचर

कोको बटर में हल्की चॉकलेटी खुशबू होती है और इसका टेक्सचर गाढ़ा व भारी होता है। वहीं, शिया बटर की खुशबू हल्की मिट्टी जैसी होती है। हालांकि कोको बटर दिनभर के उपयोग में थोड़ी असहजता महसूस कराता है। वहीं शिया बटर त्वचा में जल्दी समा जाता है और कोई असहजता महसूस कराता।

कौन सा है बेहतर - अगर आपको रोजाना या दिनभर के उपयोग के लिए चाहिए तो ऐसे में शिया बटर अधिक सुविधाजनक और आरामदायक विकल्प माना जाता है।

कब और कैसे लगाएं

त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार दोनों को नहाने के बाद हल्की गीली त्वचा पर लगाने से बेहतर नतीजे मिलते हैं। वहीं सर्दियों से पहले, खासकर अक्टूबर से ही इसका इस्तेमाल शुरू कर देना बेहतर होता है, क्योंकि इससे स्किन सर्दियों के लिए पहले से ही तैयार हो जाती है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

क्या त्वचा का निखार बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज जरूरी है?

त्वचा का निखार बढ़ाने के लिए डाइट के साथ ही, एक्सरसाइज करना भी बहुत जरूरी होता है।

त्वचा का निखार बढ़ाने के लिए क्या पिएं?

त्वचा का निखार बढ़ाने के लिए आंवला जूस, धनिया का पानी, ग्रीन टी आदि का सेवन कर सकते हैं।

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए 5 टिप्स क्या हैं?

आप अपनी डाइट पर ध्यान दें, रात को सोने से पहले मेकअप रिमूव करें, स्किन टाइप के हिसाब से स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें, ओवर मेकअप न करें और योगा करें।

स्किन को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?

आप अपनी स्किन को हेल्दी रखने के लिए मेकअप का इस्तेमाल कम करें और अगर कर रहे हैं तो सोने से पहले मेकअप को रिमूव जरूर करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source