Cocoa Butter: सर्दियों में कोको बटर करता है त्वचा का पोषण और बढ़ाता है इम्यूनिटी, जानें कोको बटर के अन्य हेल्दी फायदे

कोको बटर स्किन को मॉश्चराइज़ करता है, बालों का भी पोषण करता है और उन्हें मुलायम बनाकर उनकी उलझन दूर करता है। इसी तरह कोको बटर के सेवन से इम्यूनिटी बढ़ती है और दिल भी स्वस्थ रहता है। आइए जानते हैं कोको बटर के बारे में थोड़ा और, यहां पढ़े कोको बटर के फायदे और इस्तेमाल के तरीके। (Cocoa Butter Health Benefits)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 8, 2021 1:42 PM IST

Cocoa Butter Health Benefits: कोको बटर को प्रोफेशनल स्किन ट्रीटमेंट्स और ब्यूटी प्रॉडक्ट्स के उत्पादन की प्रक्रिया में खास जगह मिली है। कोको बटर त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है, जिसकी वजह है कोको बटर (Cocoa Butter) में मौजूद नैचुरल फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स। कोको बटर स्किन को मॉश्चराइज़ करता है, बालों का भी पोषण (Hair Care Home Remedies) करता है और उन्हें मुलायम बनाकर उनकी उलझन दूर करता है। इसी तरह कोको बटर के सेवन से इम्यूनिटी बढ़ती है और दिल भी स्वस्थ रहता है।  यहां पढ़े कोको बटर के फायदे और इस्तेमाल के तरीके। (Cocoa Butter Health Benefits)

इन ब्यूटी प्रॉब्लम्स में काम आता है कोको बटर (Cocoa Butter Beauty Benefits):

स्किन की ड्राईनेस करे दूर

कोको बटर एक प्राकृतिक मॉश्चराइज़र (Natural Moisturizer) है। इसकी खास महक आपका मूड बेहतर बना सकती है। नैचुरल मॉश्चराइज़र होने के कारण इसे रोज़ इस्तेमाल किया जा सकता है।  कोको बटर की एक और अच्छी बात यह है कि यह हर प्रकार की स्किन के लिए अच्छा होता है। खासकर, सर्दियों में कोको बटर (Cocoa Butter for skin in winters) लगाने से स्किन की ड्राईनेस को आसानी से कम किया जा सकता है। कोको बटर में फैटी एसिड्स होते हैं तो स्किन को भीतर से नमी देकर उसे हेल्दी बनाते हैं। आप इसे होठों और चेहरे जैसी कोमल त्वचा के अलावा घुटनों और कोहनियों की रफ स्किन पर भी लगा सकते हैं। इसीलिए यह पूरे बॉडी के लिए एक अच्छा मॉश्चराइज़र है।

Winter Skin Care Tips कोको बटर में फैटी एसिड्स होते हैं तो स्किन को भीतर से नमी देकर हेल्दी बनाते हैं। यह पूरे बॉडी के लिए एक अच्छा मॉश्चराइज़र है।

ड्राई लिप्स

रूखे-सूखे और फटे होठों के लिए कोको बटर (Home Remedies for Dry Lips) का काफी इस्तेमाल किया जाता है। यह होंठो की त्वचा पर नमी की एक परत बनाता है जो त्वचा की सुरक्षा करती है। आप इसे किसी अन्य इसेंशियल ऑयल के साथ मिक्स करके भी लगा सकती हैं।( Chapped Lips Home Remedies )

एंटी-एज़िंग

कोको बटर लगाने से स्किन लम्बे समय तक यंग (Tips for young skin बनी रहती है। यह चेहरे पर रिंकल्स यानि झुर्रियों (Ways to prevent wrinkles) का आना रोकता है। कोको बटर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और ओमेगा फैटी एसिड्स स्किन की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाते हैं। जिससे त्वचा हेल्दी रहती है और झुर्रियां देर से दिखायी देती हैं। (Anti-ageing natural remedies)

स्किन ही नहीं सेहत का भी ख्याल रखता है कोको बटर (Cocoa Butter Health Benefits):

इम्यूनिटी बढ़ाता है कोको बटर का सेवन

विभन्न रिसर्च में यह कहा गया है कि कोको बटर शरीर की रोग-प्रतिरोधक शक्ति यानि इम्यूनिटी (Immunity) बढ़ाता है। इन रिसर्च और स्टडीज़ में इस बात पर भी ज़ोर दिया गया है कि कोको बटर शरीर में हार्मोन्स का संतुलन बनाए रखता है। जिससे, कई प्रकार के डिसॉर्डर्स सहित  मूड स्विंग, हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियों से भी बचाव होता है। (Foods for Strong Immunity)

हार्ट को रखे हेल्दी

कुछ हालिया स्टडीज़ और रिसर्च पेपर इस बात का दावा करते हैं कि हेल्दी फैट्स के सेवन से दिल की सेहत अच्छी रहती है। कोको बटर में मौजूद पॉलीफेनियल तत्व ना केवल दिल की बीमारियों का रिस्क कम करते हैं। बल्कि, दिल को काम करने में भी सहायता करते हैं। (Cocoa Butter Health Benefits)