... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : November 6, 2017 1:30 PM IST
सदियों से, एशियाई महिलाएं अपने चेहरे, बाल और शरीर की सुंदरता बढ़ाने के लिए चावल के पानी का उपयोग करती रही हैं। परंपरागत रूप से चीन, जापान और अन्य दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में चावल की खेती करनेवाले किसान चावल की सफाई के लिए इस्तेमाल किए गए पानी से स्नान करते थे। महिलाओं का मानना था कि किण्वित या फर्मेंटेड चावल के पानी से अपने बालों को धोने से बाल लंबे, घने और साफ रखने में मदद मिलती है। यही नहीं चावल के पानी से उनके लंबे बालों को मैनेज करने और सुलझाने में मदद मिली।
चावल का पानी और बालों की सेहत
चावल के पानी में एक कार्बोहाइड्रेट होता है जिसे इनोसिटॉल (Inositol) कहा जाता है। यह बालों को होनेवाले नुकसान की मरम्मत के लिए जाना जाता है और यह बालों को और अधिक नुकसान से भी बचाता है। आपके बालों को रगड़कर साफ करने के बाद भी यह आपके बाल में रहता है, और यह आपके बालों को सुरक्षा देता है। इसमें अमीनो एसिड भी होते हैं जो आपके बालों की जड़ों को मजबूत करने में मदद करते हैं और आपके बाल नरम, चमकदार और घने बन सकते हैं। इसके अलावा, फर्मंटेड चावल का पानी अपने बालों के पीएच स्तर को संतुलित करने, अपने बालों के रोम या फॉलिकल को पोषण देने और हेल्दी बालों को बढ़ने में मदद कर सकता है [1]।
शिलॉन्ग से ब्यूटी एक्सपर्ट डैफिमोन लिंगदोह बता रही हैं कि चावल के पानी से बालों को कैसे साफ किया जा सकता है।
Read this in English.
अनुवादक: Sadhna Tiwari
चित्रस्रोत : Shutterstock Images.
संदर्भ- [1] Gavazzoni Dias, M. F. R. (2015). Hair Cosmetics: An Overview. International Journal of Trichology, 7(1), 2–15. https://doi.org/10.4103/0974-7753.153450