Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Cinnamon Beauty Benefits: दालचीनी अपने औषधीय गुणों (medicinal purposes) की वजह से कई स्वास्थ्य समस्याओं से आराम के लिए घरेलू नुस्खों में इस्तेमाल की जाती है। भारतीय रसोइयों में आसानी से मिल जाने वाला यह मसाला हमारे पकवानों और मिठाइयों का स्वाद बढ़ाने का काम तो करता ही है। साथ ही कई स्टडीज और रिसर्च सेहत के लिए दालचीनी के अच्छे परिणामों के बारे में भी बता चुके हैं। लेकिन, बहुत से लोगों को यह नहीं पता कि स्वास्थ्य के लिए लाभकारी दालचीनी स्किन की सेहत भी बेहतर बना सकती है। जी हां, दालचीनी स्किन की कई समस्याओं और स्किन इंफेक्शन्स (skin infections0 से छुटकारा दिला सकती है। इस गुणकारी औषधी के फायदे आपको दालचीनी के तेल (Cinnamon oil) और इसके पाउडर की मदद से प्राप्त किया जा सकता है। दालचीनी के इसेंशियल ऑयल (cinnamon essential oil) का इस्तेमाल अरोमा थेरेपी (aromatherapy) में किया जाता है। (Benefits of Cinnamon for skin and beauty in Hindi )
शहद (honey) त्वचा के लिए एक फायदेमंद इंग्रीडिएंट माना जाता है। सर्दियों ही नहीं हर मौसम में लोग अपनी त्वचा की ज़रूरत और स्किन टाइप के अनुसार शहद का इस्तेमाल विभिन्न घरेलू नुस्खों में करते हैं। दालचीनी का पाउडर (cinnamon powder) और शहद को मिलाकर भी त्वचा की कुछ समस्याओं से राहत के लिए इस्तेमाल किया जाता है। दालचीनी में पाए जाने वाले एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल एंटीऑक्सिडेंटिव तत्व स्किन के लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकते हैं। पिम्पल्स और एक्ने की समस्या (problem of acne) होने पर इन दोनों चीज़ों को मिक्स करके स्किन पर लगाया जा सकता है।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गयी स्किन केयर और घरेलू नुस्खों से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। किसी भी त्वचा संबंधी समस्या के इलाज से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने से पहले कृपया किसी विशेषज्ञ या डर्मटॉलजिस्ट से परामर्श ज़रूर करें।)
यह भी पढ़ें-
आंखों के नीचे दिख रही है थकान और सूजन तो ट्राई करें ये 3 घरेलू नुस्खे, मिलेगा आराम