
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Mishra Kishori | Updated : December 3, 2024 1:21 PM IST
Cinnamon and Lemon Benefitे
Cinnamon and Lemon Benefits : दालचीनी और नींबू का मिश्रण स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इस मिश्रण के प्रयोग से आप न सिर्फ अपना वजन तेजी से कम कर सकते हैं, बल्कि यह पाचन के लिए भी काफी अच्छा होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह मिश्रण आपके स्वास्थ्य के लिए जितना फायदेमंद हो सकता है, उतना ही स्किन के लिए भी हेल्दी होता है। दालचीनी और नींबू का मिश्रण स्किन पर होने वाली पिंपल्स, एक्ने, दाग-धब्बों इत्यादि को दूर कर सकता है। साथ ही टैन को भी कम करने का गुण होता है। आइए जानते हैं दालचीनी और नींबू का मिश्रण स्किन के लिए किस तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है?
दालचीनी और नींबू में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर रूप से होता है, जो फ्री रेडिकल्स से आपको सुरक्षित रखता है। वहीं, दालचीनी में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो झुर्रियों की परेशानियों को दूर कर सकते हैं। साथ ही इससे चेहरे पर होने वाली सूजन भी कम होती है। इतना ही नहीं, फाइन-लाइंस को कम करने के लिए आप इसका प्रयोग कर सकके हैं।
दालचीनी और नींबू विटामिन सी के साथ-साथ एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जिससे चेहरे पर प्राकृतिक रूप से निखार आ सकता है। अगर आप अपनी स्किन पर निखार लाना चाहते हैं, तो इस मिश्रण का प्रयोग करें। इससे प्राकृतिक रूप से चेहरे पर निखार आता है। साथ ही चेहरे की कसावट बनाए रखने के लिए भी आप इसका प्रयोग कर सकते हैं।
दालचीनी और नींबू में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होता है, जो चेहरे से दानों और एक्ने की परेशानी को दूर कर सकता है। अगर आपकी स्किन पर बार-बार एक्ने की परेशानी हो रही है, तो इसका जरूर इस्तेमाल करें। इससे काफी हद तक आपकी परेशानी कम हो सकती है।
दालचीनी और नींबू के मिश्रण का प्रयोग करने से स्किन पर मौजूद अतिरिक्त ऑयल को हटाया जा सकता है। दरअसल, दालचीनी में स्किन को एक्सफोलिएट करने का गुण होता है, जिससे स्किन पर मौजूद अतिरिक तेल को हटाने में मदद मिल सकती है। साथ ही यह तेल की वजह से डल होने वाली स्किन की समस्याओं को भी दूर कर सकती है।
चेहरे पर होने वाली दाग-धब्बों और पिंपल्स की परेशानी को दूर करने के लिए आप दालचीनी और नींबू के मिश्रण का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें प्राकृतिक रूप से दाग को हटाने का गुण होता है। ऐसे में आप इसका प्रयोग कर सकते हैं। यह काफी हद तक प्रभावी हो सकता है।
चेहरे की परेशानियों को दूर करने के लिए इस खास फेसपैक को तैयार करने के लिए सबसे पहले आधा चम्मच करीब दालचीनी पाउडर लें, इसमें 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच करीब नींबू का रस मिक्स कर लें। सभी चीजों को अच्छे से मिलाने के बाद इसे कुछ देर के लिए सेट होने के लिए छोड़ दें। इसके बाद तैयार पैक को अपने चेहरे पर लगाकर करीब 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें। जब पैक सूख जाए, तो नॉर्मल पानी से अपना चेहरा साफ कर लें। इससे आपकी स्किन पर निखार आएगा। साथ ही स्किन पर होने वाली समस्याएं दूर होंगी।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।