hamburger icon
A
Read in English

Chocolate for Dry Skin: क्या ड्राई स्किन के लिए भी चॉकलेट अच्छा है? जानें ड्राई स्किन के लिए चॉकलेट लगाने से होते हैं कौन-से फायदे

कई लोगों का मानना है कि बहुत अधिक रूखी त्वचा के लिए चॉकलेट वाले फेस पैक वगैरह नहीं लगाने चाहिए। लेकिन, सच इसके बिल्कुल उलट है। क्योंकि, ड्राई स्किन के लिए चॉकलेट बहुत फायदेमंद होता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : March 17, 2020 7:21 PM IST

Chocolate for Dry Skin:चॉकलेट(Chocolate) (Dry Skin) केवल खाने में ही नहीं बल्कि स्किन को हेल्दी बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। स्किन की हेल्थ सुधारने में चॉकलेट बहुत फायदेमंद है। इसीलिए, अब चॉकलेट के साथ कई विशेष प्रकार के ब्यूटी ट्रीटमेंट्स तैयार किए जाते हैं। जिन्हें लोग पसंद भी करते हैं।(Chocolate for Dry Skin in hindi)

Dark Chocolate for Skin: डार्क चॉकलेट खाने से नहीं होता पिम्पल, जानें स्किन के लिए डार्क चॉकलेट खाना क्यों है फायदेमंद

क्या ड्राई स्किन के लिए भी चॉकलेट अच्छा है?(Chocolate for Dry Skin):

कई लोगों का मानना है कि बहुत अधिक रूखी त्वचा के लिए चॉकलेट वाले फेस पैक वगैरह नहीं लगाने चाहिए। लेकिन, सच इसके बिल्कुल उलट है। क्योंकि, ड्राई स्किन के लिए चॉकलेट बहुत फायदेमंद होता है। दरअसल, चॉकलेट बनाने के लिए नैचुरल कोको पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है। जिसमें, नैचुरल एंटी-ऑक्सिडेंट्स की मात्रा बहुत अधिक होती है। एंटी-ऑक्सिडेंट्स स्किन कोलाजन बनाने में मदद करते हैं। जिससे, स्किन हेल्दी और जवां दिखती है।

Chocolate Day: चॉकलेट खाने के फायदे ही नहीं नुकसान भी हैं, बहुत अधिक चॉकलेट खाने के ये हैं 3 साइड-इफेक्ट्स

घर पर बनाए चॉकलेट फेस मास्क

ड्राई स्किन को स्मूद औऱ ग्लोइंग बनाने के लिए चॉकलेट फेस मास्क लगाया जा सकता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए कोको पावडर में दही डालकर बैटर जैसा मिश्रण बना  लें। अब इसमें शहद और ऑलिव ऑयल की कुछ  बूंदे डालें। अच्छी तरह मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगायें और सूखने के लिए छोड़ दें। उसके बाद पानी से धोकर पोंछ लें। आपकी त्वचा कोमल महसुस होगी। अच्छे परिणाम के लिए सप्ताह में एक बार पैक का इस्तेमाल ज़रूर करें।

Tips for Pimple Free Skin: पिम्पल्स-फ्री स्किन पाने के लिए लगाएं चेहरे पर दही, मुहांसों के लिए ऐसे करें दही का इस्तेमाल

Secrets of Looking Young: हमेशा जवान दिखने के लिए क्या करते हैं लोग, साथ ही जानें यंग लुक के लिए कुछ काम की टिप्स