स्किन प्रोब्‍लम्‍स से निजात दिलाता है चॉकलेट फेस पैक, इस तरह करें तैयार

यह चेहरे पर बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करता है और झुर्रियों, दाग-धब्बों को दूर करता है। चॉकलेट एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो बढ़ती उम्र के लक्षणों को दूर कर त्वचा को जवां और खूबसूरत बनाता है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : August 28, 2019 12:15 PM IST

चॉकलेट (Chocolate face pack) सेहत ही नहीं सौंदर्य के लिए बहुत खास मानी जाती है। अगर आप इसके बेहतर लाभ लेना चाहते हैं तो अपनी डाइट में डार्क चॉकलेट शामिल करें। चॉकलेट तब स्‍वास्‍थ्‍य के लिए हानिकारक हो जाती है, जब इसमें शुगर ओवरलोडेड हो जाती है। आज हम आपको बता रहे हैं स्किन के लिए चॉकलेट के लाभ। तो आइए बनाते हैं चॉकलेट फेस पैक (Chocolate face pack)

चॉकलेट फेस पैक (Chocolate face pack)

अभी तक बाजार में चॉकलेट फेशियल काफी लोकप्रिय हो रहा है। यह स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना जा रह है। पर इसे करवाने के लिए आपको पार्लर जाना पड़ेगा। अगर घर बैठे ही आप अपनी स्किन को चॉकलेटी टच और ग्‍लो (Chocolate face pack) देना चाहती हैं, तो इस्‍तेमाल कर सकती हैं चॉकलेट फेस पैक (Chocolate face pack) । आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

इस तरह बनाएं चॉकलेट फेस पैक (Chocolate face pack)

एक-तिहाई कप कोको पाउडर में 2-3 बड़ा चम्मच शहद और कुछ नींबू के रस की बूंदे मिलाएं। तीनों चीजों को अच्‍छी तरह मिक्‍स करें और कुछ देर के लिए रखा रहने दें। अब यह बहुत अच्‍छा गाढ़ा पेस्‍ट बन गया है। इसे अंगुली या ब्रश की सहायता से चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट चेहरे पर ही रहने दें। उसके बाद चेहरा सादा पानी से धो लें। इसका असर आपको तुरंत नजर आएगा। चेहरे पर एक अलग ग्‍लो और मुलायमियत महसूस होगी।

चॉकलेट फेस पैक के फायदे (Chocolate face pack)

  • यह चेहरे पर बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करता है और झुर्रियों, दाग-धब्बों को दूर करता है। चॉकलेट (Chocolate face pack) एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो बढ़ती उम्र के लक्षणों को दूर कर त्वचा को जवां और खूबसूरत बनाता है।
  • इससे त्वचा में कसाव आता है। यह एंटी-इनफ्लैमेटरी होता है, जिससे यह रूखी और संवेदनशील त्वचा के लिए बिल्कुल उपयुक्त होता है। डार्क चॉकलेट त्वचा में निखार लाने के साथ ही उसे मुलायम बनाता है और त्वचा में नमी बरकरार रखता है।
  • चॉकलेट फ्लैवेनोल और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो त्वचा को हानिकारक पराबैंगनी किरणों से सुरक्षित रखता है, झुर्रियां दूर करता है और त्वचा को नमी प्रदान करता है।
  • चॉकलेट में पाया जाने वाला फ्लैवेनोल रक्त चाप को नियंत्रित करता है, कोलेस्ट्रॉल कम करता है और ह्रदय संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम करता है। यह रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित कर त्वचा को कोमल बनाता है।

पिंपल्स से पाना है छुटकारा, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

सेहत ही नहीं, सौंदर्य के लिए भी खास हैं फि‍श ऑयल कैप्‍सूल, जानें इसके फायदे

सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए फायदेमंद है वाइट बटर, जानें इसके फायदे

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source