ड्राई स्किन की समस्या दूर करे चिया सीड्स से तैयार यह फेस पैक, यूं करें घर पर झट से तैयार

यदि आप अपनी त्वचा को मुलायम, नमी युक्त और हेल्दी बनाए रखना चाहते हैं, तो चिया सीड्स का इस्तेमाल करें। चिया सीड्स कई रोगों से बचाए रखने में सहायक होने के साथ ही त्वचा के लिए भी हेल्दी मानी गई है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : January 6, 2022 9:34 AM IST

Benefits of Chia Seeds for skin: सर्दियों के मौसम में त्वचा बेहद ड्राई, डल और बेजान हो जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हवा में नमी की कमी होती है। जिनकी त्वचा बेहद ड्राई है, उनके लिए मुसीबत अधिक बढ़ जाती है। यदि आप अपनी त्वचा को मुलायम, नमी युक्त और हेल्दी बनाए रखना चाहते हैं, तो चिया सीड्स (Chia Seeds) का इस्तेमाल करें। चिया सीड्स कई रोगों से बचाए रखने में सहायक होने के साथ ही त्वचा के लिए भी हेल्दी मानी गई है। आजकल कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी इस बीज का इस्तेमाल होने लगा है। आइए जानते हैं किस तरीके से त्वचा पर करें चिया सीड्स का इस्तेमाल (Benefits of Chia Seeds for skin in Hindi)....

चिया सीड्स में मौजूद पोषक तत्व

एंटी-ऑक्सीडेंट

ओमेगा-3 फैटी एसिड

आयरन

मैग्नीशियम

फॉस्फोरस

प्रोटीन

कैल्शियम

फाइबर

त्वचा के लिए चिया सीड्स के फायदे (Chia seeds benefits for skin in Hindi)

इससे तैयार फेस पैक लगाने से चेहरे की सूजन दूर होती है। मुंहासों की समस्या कम होती है। दाग-धब्बे, झाइयां, झुर्रियां, साइन ऑफ एजिंग, फाइन लाइंस कम उम्र में चेहरे पर नहीं होते हैं। चिया सीड्स से तैयार फेस पैक जो त्वचा के लिए हैं फायदेमंद...

नींबू, तेल, चिया सीड्स का कॉम्बिनेशन त्वचा पर करेगा कमाल (chia seeds face pack)

यदि आपको कम उम्र में ही यानी 30 वर्ष की उम्र में ही लकीरें, झुर्रियों की समस्या नजर आने लगी है, तो चिया सीड्स का इस्तेमाल करना शुरू कर दें। इससे मुंहासों की समस्या भी कम होगी। यह बीज त्वचा को फ्री रेडिकल्स के नुकसान से भी बचाती है। स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करती है। फेस पैक बनाने के लिए आप 1 चम्मच चिया सीड्स लें। 2 चम्मच नारियल तेल, 1 चम्मच नींबू का रस। इन तीनों चीजों को एक कटोरी में डालकर 20 मिनट तक छोड़ दें। आप देखेंगे कि यह मिश्रण जेल जैसा बन गया है। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे के लिए यूं ही सूखने के लिए छोड़ दें। अब पानी से चेहरे को साफ कर लें। नींबू में मौजूद विटामिन सी त्वचा के लिए बेहद हेल्दी माना गया है, क्योंकि इससे डेड स्किन सेल्स हटती है। नारियल तेल त्वचा को नमी प्रदान करने के साथ ही नरिश भी करता है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई सौंदर्य संबंधित जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। हेल्थसाइट हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन उपायों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें।)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source