दाग-धब्बे हटाने के लिए करवाना चाहते हैं केमिकल पील और लेजर ट्रीटमेंट? तो डॉ. धीर बता रहे हैं आपके लिए क्या है सही

Chemical Peels and Laser Treatments: हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है, इसलिए यह समझना जरूरी है कि किसे कौन-सा ब्यूटी ट्रीटमेंट आपके लिए सही है और आपको इसे कब करवाना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Updated : February 28, 2026 9:39 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr Bhawuk Dhir

Skin Care Treatment: त्वचा से जुड़ी समस्याओं जैसे पिगमेंटेशन, मुंहासों के दाग, झाइयां, टैनिंग, फाइन लाइन्स और अनईवन स्किन टोन के लिए आजकल केमिकल पील और लेजर ट्रीटमेंट काफी लोगों की पसंद बनते जा रहे हैं। लड़कियों के बीच इस तरह के ट्रीटमेंट ज्यादा पसंद किए जाते हैं। लेकिन हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है, इसलिए यह समझना जरूरी है कि किसे कौन-सा ब्यूटी ट्रीटमेंट आपके लिए सही है और आपको इसे कब करवाना चाहिए। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं केमिकल पील (Chemical Peels Karwane ke Fayde) और लेजर ट्रीटमेंट को कब लेना चाहिए और किन लोगों के लिए यह अच्छा ऑप्शन है।

चेहरे के लिए केमिकल पील के फायदे

दिल्ली के पीएसआरआई हॉस्पिटल के सीनियर डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. भावुक धीर के अनुसार, केमिकल पील एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें त्वचा पर विशेष प्रकार के एसिड सॉल्यूशन लगाए जाते हैं, जो त्वचा की ऊपरी परत को एक्सफोलिएट कर नई, फ्रेश और स्मूथ स्किन को उबरने में मदद करते हैं। केमिकल पील उन लोगों के लिए फायदेमंद होता है, जिससे स्किन पर किसी प्रकार की पिगमेंटेशन, मुंहासों के दाग, टैनिंग और डलनेस की परेशानी हो।

किसके लिए सही है केमिकल पील?

जिन लोगों की त्वचा ऑयली है या जिन्हें बार-बार एक्ने की समस्या होती है, उनके लिए भी हल्के या मीडियम केमिकल पील फायदेमंद हो सकते हैं। डॉक्टर बताते हैं कि आमतौर पर 20 से 40 साल के उम्र के लोगों की त्वच के लिए केमिकल पील फायदेमंद होता है। जो लोग पहली बार केमिकल पील करवा रहे हैं, उन्हें डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

त्वचा के लिए लेजर ट्रीटमेंट के फायदे

डॉ. भावुक धीर का कहना है कि लेजर ट्रीटमेंट त्वचा की गहरी परतों पर काम करता है और कोलेजन प्रोडक्शन (Laser Treatments Karwane ke Fayde) को बढ़ाकर त्वचा को टाइट और रेजुवेनेट करने में मदद करता है। लेजर ट्रीटमेंट करवाने से चेहरे के गहरे दाग-धब्बे, पुराने एक्ने स्कार, झुर्रियां, सन डैमेज या अनचाहे बाल हटाने जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। 10 में से 9 महिलाएं पुराने दाग-धब्बों को मिटाने और चेहरे बालों को हटाने के लिए ही लेजर ट्रीटमेंट करवाना पसंद करती हैं।

किसके लिए सही है लेजर ट्रीटमेंट

स्किन केयर एक्सपर्ट बताते हैं कि जिन लोगों के चेहरे पर गहरे निशान हैं और वो उसे हटाना चाहते हैं तो लेजर ट्रीटमेंट का सहारा ले सकते हैं। चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए भी यह ट्रीटमेंट बहुत फायदेमंद होता है।

किस मौसम में करवाना चाहिए स्किन ट्रीटमेंट?

किसी भी ट्रीटमेंट से पहले त्वचा की स्थिति, मौसम और आपकी लाइफस्टाइल को ध्यान में रखा जाता है। गर्मियों में गहरे पील या कुछ प्रकार के लेजर से बचना बेहतर होता है। गर्मियों के मौसम में केमिकल पील और लेजर ट्रीटमेंट करवाने से पिगमेंटेशन बढ़ने का खतरा हो सकता है। सर्दियों का मौसम किसी भी स्किन ट्रीटमेंट के लिए ज्यादा बेहतर माना जाता है। किसी भी कारण से अगर आप भी विभिन्न प्रकार की स्किन प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं और केमिकल पील व लेजर ट्रीटमेंट के बारे में सोच रहे हैं, तो इसे करवाने से पहले अपने डॉक्टर से बात जरूर करें।

Highlights

  • त्वचा के दाग-धब्बे कम करने में केमिकल पील फायदेमंद होता है।
  • 20 से 40 की उम्र में केमकिल पील करवाना अच्छा रहता है।
  • केमिकल पील का असर न होने के बाद लेजर ट्रीटमेंट की सलाह दी जाती है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source