
Also Read
Glycerine with Vitamin E Oil in Hindi: ग्लिसरीन और विटामिन-ई कैप्सूल ऑयल, दोनों ही ऐसे इंग्रीडिएंट हैं, जो सस्ते दामों पर आसानी से मिल जाते हैं। ऐसे में अक्सर लोग इन्हें ज्यादा महत्व नहीं देते हैं। लेकिन, आपको बता दें कि ग्लिसरीन और विटामिन-ई ऑयल, त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। कई तरह के प्रोडक्ट्स जैसे- साबुन, मॉइश्चराइजर, लोशन और सीरम आदि में भी ग्लिसरीन और विटामिन-ई ऑयल मिलाए जाते हैं। हालांकि, आप सीधे तौर पर भी चेहरे पर ग्लिसरीन और विटामिन-ई ऑयल लगा सकते हैं। आप चाहें तो ग्लिसरीन और विटामिन-ई ऑयल को एक साथ मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं। रोज रात को ग्लिसरीन में विटामिन-ई ऑयल मिलाकर लगाना काफी अच्छा होता है। आइए, जानते हैं कि रात में चेहरे पर ग्लिसरीन में विटामिन-ई ऑयल मिलाकर लगाने से क्या फायदे मिलते हैं (Benefits of Applying Glycerine with Vitamin E Capsule Oil in Hindi)?
सर्दियों में स्किन ड्राई और बेजान हो जाती है। ऐसे में ड्राईनेस से छुटकारा पाने के लिए ग्लिसरीन में विटामिन-ई कैप्सूल ऑयल मिलाकर सकते हैं। ग्लिसरीन और विटामिन-ई, दोनों ही स्किन को सॉफ्ट और शाइनी बनाने में मदद करते हैं। ग्लोइंग और सॉफ्ट स्किन के लिए आप रोज रात को सोते समय ग्लिसरीन में विटामिन-ई ऑयल मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं।
डेड स्किन सेल्स रिमूव करने के लिए भी आप ग्लिसरीन और विटामिन-ई ऑयल को मिलाकर लगा सकते हैं। अगर चेहरे पर ज्यादा डेड स्किन सेल्स हैं, तो आप इस मिश्रण में चावल का आटा भी मिला सकते हैं। इस मिश्रण से स्क्रब करने के बाद आपको त्वचा को अच्छी तरह से मॉइश्चराइज जरूर करना चाहिए। आप सप्ताह में एक बार रात के समय त्वचा को एक्सफोलिएट कर सकते हैं।
अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे और मुंहासे हैं, तो रात को ग्लिसरीन में विटामिन-ई ऑयल मिलाकर लगाना फायदेमंद हो सकता है। विटामिन-ई ऑयल त्वचा के दाग-धब्बों और डार्क सर्कल्स से छुटकारा दिलाता है। कुछ दिनों तक रोजाना इस मिश्रण को अप्लाई करने से त्वचा की रंगत में सुधार होगा।
ग्लिसरीन और विटामिन-ई ऑयल, दोनों में हाइड्रेटिंग और मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं। इन दोनों को चेहरे पर लगाने से त्वचा को पोषण मिलता है। ड्राई स्किन वाले लोगों के लिए ग्लिसरीन और विटामिन-ई का मिश्रण काफी अच्छा होता है।
अगर आपके नाक या आस-पास ब्लैकहेड्स या व्हाइटहेड्स जमा हैं, तो आप ग्लिसरीन में विटामिन-ई ऑयल मिलाकर लगा सकते हैं। ग्लिसरीन और विटामिन-ई त्वचा को नमी प्रदान करते हैं। यह मिश्रण त्वचा से ब्लैकहेड्स को भी रिमूव करने में मदद करता है। ब्लैकहेड्स मिटाने के लिए आप रोज रात को ग्लिसरीन और विटामिन-ई ऑयल (Glycerine and Vitamin E Oil to Remve Blackheads) को मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं।
अगर आपकी ड्राई और नॉर्मल स्किन है, तो आप ग्लिसरीन और विटामिन-ई ऑयल (Glycerine with Vitamin E in Hindi) का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है, तो ग्लिसरीन का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।