चेहरे पर सिर्फ ये कैप्सूल घिसने से मिलेगा पार्लर जैसा ग्लो, ना महंगी क्रीम की जरूरत ना देसी नुस्खे की

Chehre par Konsa Capsule Lagana Chahiye| चेहरे पर विटामिन कैप्सूल लगाना काफी फायदेमंद माना गया है और स्किन एक्सपर्ट्स भी इसे फायदेमंद बताते हैं। लेकिन ये कौन सा कैप्सूल होता है और इसे लगाने का सही तरीका क्या है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : December 14, 2025 5:25 PM IST

Chehre Par Lagane Wala Capsule: पहले कहा जाता था कि शक्ल-सूरत से कुछ नहीं होता बस दिल साफ होना चाहिए, लेकिन आजकल लोगों का ये नजरिया भी बदल गया है और लोग मानते हैं कि शक्ल-सूरत से बहुत कुछ होता है। आजकल का ब्यूटी स्टैंडर्ड ही ऐसा हो गया है, कि हर कोई सुंदर दिखना चाहता है। लेकिन सुंदर दिखने के लिए महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स यूज करने और पुराने से पुराने नुस्खों का इस्तेमाल करने से भी कुछ नहीं होगा अगर आपको सही जानकारी नहीं है। अगर आपको सही जानकारी है, तो आपको न तो हजारों की क्रीम का इस्तेमाल करने की जरूरत और न ही पुराने देसी नुस्खे आजमाने की जरूरत, बस आपको जरूरत है सही चीज का इस्तेमाल करने की।

आजकल लोग अपने चेहरे की सुंदर को नेचुरली बढ़ाने के लिए कैप्सूल का इस्तेमाल करते हैं और इस कैप्सूल को चेहरे पर लगाने के लिए नहीं बल्कि खाने के लिए बनाया जाता है लेकिन फिर लोग इसे इस्तेमाल कर रहे हैं और इससे फायदा भी मिल रहा है। लेकिन क्या आप इस खास कैप्सूल के बारे में जानते हैं? अगर नहीं तो आपको यह लेख जरूर पढ़ना चाहिए, जिसमें आपको जानकारी मिलेगी कि आखिर ये कौन सा कैप्सूल है, जिसे खाने की बजाय चेहरे पर लगाया जा रहा है और इसे लगाने का सही तरीका क्या है और इससे फायदे क्या मिल रहे हैं।

चेहरे पर कौन सा कैप्सूल लगाया जाता है

अच्छा और नेचुरल ग्लो पाने के लिए चेहरे पर विटामिन सी और विटामिन ई दोनों प्रकार के कैप्सूल लगाए जाते हैं। दोनों का स्किन के लिए काम अलग-अलग होता है। जहां विटामिन सी नेचुरल ग्लो प्रदान करने में मदद करता है, वहीं विटामिन सी नेचुरली मॉइश्चराइज करता है और स्किन को जल्दी रिकवर होने में मदद करता है। इन दोनों के फायदे कुछ इस प्रकार हैं -

चेहरे के लिए विटामिन सी कैप्सूल के फायदे

स्किन के खोए निखार को वापस पाने के लिए, चेहरे पर हुए अनचाहे व जिद्दी दाग धब्बों को हटाने के लिए विटामिन सी कैप्सूल का इस्तेमाल किया जाता है। विटामिन सी त्वचा में अवशोषित हो कर स्किन की एक-एक कोशिका को पोषण प्रदान करता है। जिससे त्वचा का नेचुरल निखार वापस आकर स्किन की चमक बढ़ती है और साथ ही जिद्दी दाग-धब्बे बी गायब होने लगते हैं।

चेहरे के लिए विटामिन ई कैप्सूल के फायदे

विटामिन ई त्वचा को जल्दी रिपेयर करने में मदद करता है और साथ ही एजिंग के लक्षणों को आने से रोकता है। त्वचा में मॉइस्चर की कमी के कारण, झाइयां व झुर्रियां होने लगती हैं और इन्हें दूर करने के लिए विटामिन ई की जरूरत होती है। विटामिन त्वचा को नेचुरली मॉइस्चराइज करती है और सेल्स में हुए डैमेज को जल्दी रिपेयर होने में मदद करती है।

(और पढ़ें - चेहरे पर विटामिन ई कैप्सूल कैसे लगाएं)

चेहरे पर कैप्सूल लगाने का सही तरीका

विटामिन ई या विटामिन सी कैप्सूल का चेहरे पर इस्तेमाल करना बहुत ही साधारण और आसान है। विटामिन सी या विटामिन ई का कैप्सूल लें और उसे काटकर हथेली पर निचोड़ लें। उंगली की मदद से पहले चेहरे पर लगाएं और फिर 1 मिनट के लिए हल्की मालिश करें। आप चाहें तो कैप्सूल को नारियल तेल के साथ मिक्स करके भी लगा सकते हैं।

(और पढ़ें - नारियल तेल में विटामिन ई कैप्सूल मिलाकर लगाने के फायदे)

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source