Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
How To Use Raw Milk For Skin: हर व्यक्ति की चाहत होती है कि उसकी त्वचा हमेशा निखरी और बेदाग रहे। लेकिन आजकल के बढ़ते प्रदूषण, गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लोगों को कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके कारण त्वचा पर मुहांसे, ब्लैकहेड्स, झुर्रियां और पिगमेंटेशन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के ब्यूटी और स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फिर भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। वहीं, मार्केट में मौजूद ज्यादातर प्रोडक्ट्स हानिकारक केमिकल्स से भरे होते हैं, जो हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, आप चाहें तो नैचुरली ग्लोइंग स्किन पाने के लिए कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, दूध में प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो त्वचा के लिए जरूरी होते हैं। इसके अलावा, दूध में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो त्वचा को साफ करने में मदद कर सकता है। नियमित रूप से चेहरे पर दूध लगाने से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। साथ ही, त्वचा की रंगत में सुधार हो सकता है। आप चाहें तो दूध में कुछ चीजों को मिलाकर लगा सकते हैं। तो आइए, जानते हैं चेहरे पर कच्चा दूध कैसे लगाएं?
आप चेहरे पर दूध के साथ हल्दी मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में 2-3 चम्मच दूध लें। इसमें एक चुटकी हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह में मिला लें। फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे के मुंहासे और दाग-धब्बे कम होंगे। साथ ही, त्वचा में निखार भी आएगा।
दूध में कॉफी पाउडर मिलाकर भी चेहरे पर लगाया जा सकता है। कॉफी त्वचा के दाग-धब्बों और पिगमेंटेशन को दूर करने में मदद करती है। साथ ही, त्वचा की रंगत को सुधारने में भी प्रभावी होती है। इसके लिए आप एक कटोरी में दो चम्मच दूध लें। इसमें एक चम्मच कॉफी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 15 मिनट तक लगा रहने दें। उसके बाद चेहरे को पानी से वॉश कर लें। सप्ताह में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा नैचुरली ग्लोइंग नजर आएगी।
आप चाहें तो दूध में शहद मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। शहद में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जिससे यह त्वचा को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। इसके अलावा, यह मुंहासों, दाग-धब्बों और झुर्रियों को कम करने में भी मददगार होता है। इसके लिए आप एक कटोरी में इसके लिए आप 2 चम्मच दूध लें। इसमें 1 चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। फिर इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करें और लगभग 15 मिनट बाद धो लें। आप सप्ताह में 2-3 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।