Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

चेहरे पर जायफल और दूध लगाने से दूर होती हैं ये 4 समस्याएं, इस तरह से करें इस्तेमाल

Nutmeg with Raw Milk Benefits for Face: जायफल त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप दूध में जायफल पाउडर मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे कई त्वचा संबंधी समस्याएं ठीक होती हैं।

चेहरे पर जायफल और दूध लगाने से दूर होती हैं ये 4 समस्याएं, इस तरह से करें इस्तेमाल

Written by Anju Rawat |Published : February 23, 2025 2:36 PM IST

Benefits of Applying Jaiphal with Milk on Face in Hindi: जायफल सेहत के साथ ही त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। जायफल त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। आप चेहरे पर जायफल के पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। चेहरे पर जायफल और दूध को मिक्स करके लगाना बेहद फायदेमंद होता है। जायफल और दूध का कॉम्बिनेशन त्वचा के दाग-धब्बों को मिटाने में असरदार होता है। साथ ही, त्वचा की रंगत को भी सुधारता है। आप भी रोजाना जायफल और दूध को मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। आइए, जानते हैं चेहरे पर जायफल और दूध को मिक्स करके लगाने के फायदे (Jaiphal Dudh ke Fayde)-

चेहरे पर जायफल और दूध लगाने के फायदे

1. झुर्रियां दूर होती हैं

अगर कम उम्र में ही चेहरे पर झुर्रियां नजर आने लगी हैं, तो आप जायफल और दूध को मिक्स करके लगा सकते हैं। जायफल और दूध, एंटी-एजिंग का काम करते हैं। जायफल और दूध को मिलाकर लगाने से झुर्रियां और फाइन लाइंस जैसी समस्याएं कम होती हैं। जायफल और दूध का कॉम्बिनेशन बुढ़ापे के लक्षणों को कम करके त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करता है।

2. मुंहासों से छुटकारा दिलाए

अगर आपके चेहरे पर मुंहासे हो गए हैं, तो आप जायफल और दूध को मिलाकर लगा सकते हैं। जायफल और दूध को एक साथ मिलाकर लगाने से फोड़े-फुंसियों और मुंहासों की समस्या दूर होती हैं। जायफल, मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करता है। रोजाना जायफल और दूध को मिलाकर लगाने से मुंहासों से पूरी तरह से छुटकारामिल सकता है।

Also Read

More News

3. त्वचा की रंगत में सुधार

जायफल और दूध को मिक्स करके लगाने से त्वचा की रंगत में भी सुधार होता है। अगर आपकी स्किन डल और बेजान है, तो आप जायफल और दूध को मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। जायफल में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। वहीं, दूध त्वचा की गहराई से सफाई करता है। दूध चेहरे पर जमी गंदगी को आसानी से बाहर निकाल देता है।

4. त्वचा की डेड स्किन सेल्स निकाले

जायफल और दूध को मिक्स करके लगाने से डेड स्किन सेल्स भी रिमूव होते हैं। अगर आप जायफल और दूध को मिलाकर चेहरे पर लगाएंगे, तो इससे चेहरे पर जमे सारे डेड स्किन सेल्स आसानी से निकल जाएंगे। आप जायफल और दूध के मिश्रण को चेहरे पर लगाकर रखें। फिर जब पेस्ट सूख जाए, तो त्वचा पर धीरे-धीरे स्क्रबिंग करें। इससे डेड स्किन सेल्स निकल जाएंगे और स्किन रिपेयर होगी। इससे त्वचा की चमक और निखार भी बढ़ेगी।

चेहरे पर जायफल और दूध कैसे लगाएं?- How to Apply Jaiphal with Milk in Hindi

चेहरे पर जायफल और दूध लगाने से कई समस्याएं दूर होती हैं। इसके लिए आप जायफल का पाउडर लें। इसमें दूध मिलाएं और फिर चेहरे पर अप्लाई करें। 20-25 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए आप इस पेस्ट को कुछ दिनों तक रोजाना लगा सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।