न्यू ईयर पार्टी में जाने से पहले लगाएं यह फेस पैक, तुरंत दिखेगा चेहरे पर ग्लो

पार्टी से पहले अगर आपकी स्किन पर ग्लो लाना चाहती हैं तो आप ये ब्यूटी ट्रीटमेंट घर पर ही करें। इससे कम टाइम में और नेचुरल इंग्रीडिएंट्स की मदद से स्किन पर ग्लो आ जाएगा।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 31, 2024 2:43 PM IST

Face pack for instant glow: न्यू ईयर की पार्टी में सबसे खास दिखने का मन तो सभी का होता है लेकिन, कामकाज में बिजी रहने वाली लड़कियों और महिलाओं को कई बार पार्टी से पहले तैयारियां करने का समय नहीं मिलता। प्रदूषण, स्ट्रेस और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण स्किन का ग्लो धीरे-धीरे कम होने लगता है और ऐसे में जब किसी पार्टी या शादी जैसे फंक्शन में जाना हो तो पार्लर जाना जरूरी हो जाता है। पर अगर आप उन लोगों में से हैं जो पार्लर जाने के लिए समय नहीं निकाल पातीं और आपको पार्टी में स्पेशल दिखने का मन है तो आपके लिए कुछ टिप्स हम यहां शेयर कर रहे हैं। आप घर पर कुछ फेस पैक्स और ब्यूटी हैक्स आजमा सकती हैं जिनसे आपको मिलेगा इंस्टैंट ग्लो। यहां पढ़ें घर पर तैयार फेस पैक के बारे में जिन्हें लगाते ही आपके चेहरे पर इंस्टैंट ग्लो आ जाता है। तो चलिए जानते हैं फेस पैक बनाने का तरीका और इसे इस्तेमाल करने का तरीका भी।

फेस पैक से पहले चेहरा करें क्लीन

सबसे पहले अपनी स्किन की डीप क्लिजिंग (Deep cleansing) करें। इसके लिए आप किसी माइल्ड क्लिंजिंग मिल्क का इस्तेमाल करें।

डीप क्लिंजिंग से आपकी स्किन के पोर्स में छुपी गंदगी, बैक्टेरिया और सीबम साफ हो जाता है। इससे ना केवल स्किन साफ और निखरी हुई दिखायी देती है बल्कि, चेहरे पर पिम्पल और एक्ने भी कम होते हैं।

फिर, स्किन को पानी से साफ करें और थोड़ी देर बाद चेहरे पर फेस पैक (Face pack) लगाएं।

ग्लोइंग स्किन के लिए ऐसे बनाएं फेस पैक बनाएं (Home made face pack for instant glow)

  • आधा चम्मच चंदन पाउडर (Sandalwood powder) और चुटकीभर हल्दी पाउडर (Turmeric powder) में थोड़ा-सा गुलाब जल (Rose water) मिक्स करें।
  • सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें।
  • फिर, इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं। फेस पैक लगाने के बाद इसे 20-25 मिनट तक इसे स्किन पर ही लगा रहन दें।
  • फेस पैक सूख जाने के बाद आप अपने चेहरे को पानी से साफ करें।
  • तौलिए से थपथपाकर आप चेहरे की स्किन को सूखाएं।
  • फिर, आप अपनी स्किन पर मॉइश्चराइजर लगाएं और थोड़ी देर बाद आप पार्टी के लिए तैयार हो सकती हैं।

हेल्दी स्किन के लिए करें ये काम  (Tips for healthy glowing skin)

  1. हाइड्रेटेड रहें और दिन में 8-10 गिलास पानी पिएं।
  2. अच्छी नींद सोने से भी स्किन पर ग्लो आता है। आप 7-8 घंटे की नींद जरूर सोएं। इससे आपकी स्किन को रिपेयर होने में मदद होगी।
  3.  स्ट्रेस से बचें। इससे स्किन को नुकसान होता है और स्किन की सूजन बढ़ती है।
  4. रोजाना प्राणायाम और योग का अभ्यास करें। इससे आप पॉजिटिव महसूस करेंगे और स्किन पर ग्लो आएगा।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source