Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Chehre par coffee lagane se kya hota hai: कॉफी सिर्फ सुबह की थकान दूर करने वाली ड्रिंक नहीं, बल्कि त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने का एक प्राकृतिक और प्रभावशाली उपाय भी है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, कैफीन और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को साफ, टोन और रिफ्रेश करते हैं। कॉफी स्क्रब के रूप में डेड स्किन हटाने, रोम छिद्र साफ करने और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद करती है। यह टैनिंग हटाकर स्किन टोन निखारती है और डार्क सर्कल्स को कम करने में भी सहायक होती है। इसके नियमित उपयोग से त्वचा में नेचुरल ग्लो आता है और वह अधिक युवा व मुलायम दिखती है। खासकर चेहरे के दाग-धब्बे, झाइयां और निशानों को हटाने में कॉफी बहुत असरदार हो सकती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कई गुण त्वचा को रिपेयर करने में मदद करते हैं और उसे चमकदार बनाते हैं। तो आइए जाने कैसे करें कॉफी का उपयोग।
कॉफी को स्क्रब के रूप में इस्तेमाल करने से त्वचा की डेड स्किन को हटाने में मदद मिलती है। इसके छोटे-छोटे कण एक्सफोलिएशन में सहायक होते हैं और रोमछिद्रों की गहराई से सफाई करते हैं। इससे त्वचा साफ, चमकदार और मुलायम बनती है तथा ब्लैकहेड्स की समस्या भी कम होती है।
सबसे पहले आप 01 चम्मच कॉफी पाउडर में 01 चम्मच शहद और कुछ बूंदें नारियल तेल मिलाएं। इस मिश्रण को हल्के हाथों से चेहरे पर 2–3 मिनट तक मसाज करें, फिर गुनगुने पानी से धो लें। यह स्क्रब ब्लैकहेड्स, पिग्मेंटेशन और मुंहासों के निशानों को कम करने में मदद करता है।
कॉफी में नींबू और दही मिलाकर फेस पैक तैयार किया जा सकता है। यह मिश्रण त्वचा को गहराई से साफ करता है, टैनिंग हटाता है और रंगत निखारता है। नींबू में मौजूद विटामिन C त्वचा को उजला बनाता है, जबकि दही त्वचा को मुलायम और मॉइस्चराइज करता है।
इसके लिए आप 01 चम्मच कॉफी पाउडर, 01 चम्मच दही और कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाएं। इस पैक को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।
कॉफी को पानी में मिलाकर आइस ट्रे में जमा लें और सुबह इन आइस क्यूब्स से चेहरे की हल्के हाथों से मालिश करें। इससे चेहरे की सूजन कम होती है, त्वचा टाइट होती है और डार्क सर्कल्स में भी सुधार आता है। यह त्वचा को तरोताजा और चमकदार बनाता है।
कॉफी आइस क्यूब्स बनाने के लिए एक कप पानी में एक चम्मच कॉफी पाउडर मिलाएं और अच्छे से घोल लें। इस मिश्रण को आइस ट्रे में डालें और फ्रीजर में 5-6 घंटे या पूरी रात के लिए जमा दें। ठंडे क्यूब्स तैयार होने पर उपयोग करें।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।