
Also Read
Chehre par chini lagane se kya hota hai: डॉक्टर भी कहते हैं कि चीनी का सेवन करना आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है, लेकिन चीनी को खाने की बजाय अगर आप अपनी स्किन पर लगाते हैं, तो यह आपकी स्किन के लिए अच्छा साबित हो सकता है। लेकिन आज के महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स के समय में बहुत ही कम लोग चीनी जैसी साधारण चीजों से स्किन को होने वाले बेनिफिट्स के बारे में जानते हैं। अगर आप भी स्किन से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं और महंगी-महंगी क्रीम व अन्य स्किन केयर प्रोडक्ट्स लगा-लगाकर थक चुके हैं, तो चीनी का स्किन पर इस्तेमाल करना आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इस लेख में हम आपको चीनी के सही इस्तेमाल से स्किन को होने वाले फायदों के बारे में बताने वाले हैं और साथ ही इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका भी आप इस लेख में जानेंगे।
चीनी भले ही आपके पेट के लिए सही न हो लेकिन आपकी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है। लेकिन स्किन के लिए इसका फायदा लेने के लिए इसे खाना नहीं बल्कि स्किन पर ही लगाना है। दरअसल चीनी स्किन के लिए एक नेचुरल एक्सफोलिएटर का काम करती है, जिससे त्वचा की सतह पर मौजूद मृत कोशिकाएं यानी डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद मिलती है।
(Read More - चेहरे पर चीनी लगाने के फायदे)
चीनी को चेहरे के लिए एक स्क्रब के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, जिससे त्वचा की डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद मिलती है। इससे त्वचा पर एजिंग के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है और स्किन यंग दिखती है। इसके अलावा नियमित रूप से और सही तरीके से इस्तेमाल करने से झाइयां व झुर्रियां जैसी समस्याएं भी कम करने में मदद मिलती है।
शुगर स्क्रब का इस्तेमाल करना बेहद आसान है, सबसे पहले एक चम्मच चीनी लें और उसे ग्राइंडर में डालकर हलका सा पीस लें। ज्यादा बारीक पाउडर भी न बनाएं। उसके बाद इसमें एक आधा चम्मच शहद व आधा चम्मच गुलाब जल मिलाएं। इसके बाद उंगली की मदद से हल्के-हल्के दबाव के साथ 15 मिनट तक रब करें और साफ पानी से धो लें।
हालांकि, अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या फिर किसी कारण से पिंपल या अन्य कोई समस्या हो जाती है, तो ऐसे में आपको किसी भी नुस्खे को अपनी स्किन पर आजमाने से पहले अपने डॉक्टर से इस बारे में सलाह ले लेनी चाहिए। साथ ही अगर आप पहले से डर्मेटोलॉजिस्ट का दिया हुआ कोई प्रोडक्ट यूज करते हैं, तो भी एक बार डॉक्टर से इस बारे में सलाह जरूर लें।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।