चेहरे पर ये चीज लगाने से तेजी से बढ़ने लगते हैं Facial Hair, अधिकतर लोग कर रहे इस्तेमाल

Facial hair kyu aate hai | हम अपने चेहरे पर कई ऐसी चीजें लगाते हैं, जो हमारी स्किन को अच्छा निखार तो प्रदान करती ही है, लेकिन इसके कारण कई बार चेहरे पर अनचाहे बालों तेजी से उगने लगते हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : April 26, 2025 12:43 PM IST

Kya lagane se facial hair aate hain | आप अपनी स्किन का कितना ही अच्छे से ध्यान रख लें और चेहरे पर कितने ही अच्छे प्रोडक्ट्स लगाकर अच्छा निखार पा लें। लेकिन अगर चेहरे पर बाल उगने लगते हैं, तो वे सारी खूबसूरती को बिगाड़ देते हैं। चेहरे के बालों से छुटकारा पाने के लिए वैसे तो बहुत से घरेलू नुस्खे बताए जाते हैं और बहुत सी ऐसी तकनीक भी हैं, जिनकी मदद से बालों को हटाया जा सकता है। लेकिन ये बाद फिर से उग जाते हैं, क्योंकि इनके पीछे भी कुछ कारण हैं। वैसे तो चेहरे पर अनचाहे बालों का आना आमतौर पर हार्मोन व अन्य स्वास्थ्य से जुड़ी स्थितियों का संकेत होता है। लेकिन हमारे द्वारा इस्तेमाल की जा रही कुछ चीजें भी चेहरे पर बालों को उगने में बढ़ावा देती हैं। अगर आप भी फेशियल हेयर ग्रोथ से परेशान हैं, तो इस लेख में हम आपको उनके बारे में बताने वाले हैं।

फेस सीरम (Face serum)

चेहरे पर इस्तेमाल की जाने वाली सीरम आपके चेहरे की स्किन के लिए बेहद फायदेमंद हैं, जो निखार प्रदान करती है और स्किन को हेल्दी बनाए रखती है। लेकिन कुछ लोग फेस सीरम लगाने के कुछ बाद फेशियल हेयर ग्रोथ की शिकायत करते हैं। जिससे पता चलता है कि फेस सीरम से कुछ लोगों के चेहरे पर आने वाले अनचाहे बाल बढ़ जाते हैं।

नारियल तेल (Coconut oil)

नारियल का तेल स्किन और बाल दोनों के लिए ही अच्छे से काम करता है और यही कारण है कि कई बार जब लोग इसे चेहरे पर लगाते हैं, तो यह चेहरे पर मौजूद अनचाहे बालों को भी पोषण प्रदान करता है और इससे चेहरे के बाल तेजी से बढ़ने लगते हैं। हालांकि, यह हर व्यक्ति की त्वचा के अनुसार अलग तरीके से काम करता है।

देसी नुस्खे (Home remedies)

चेहरे पर इस्तेमाल किए जाने वाले कई देसी नुस्खे जैसे शहद, दही और एलोवेरा आदि कई ऐसी चीजें हैं, जो स्किन और बालों दोनों को पोषण प्रदान करती है। कुछ लोग अपने चेहरे पर इन नुस्खों को ज्यादा इस्तेमाल करने के बाद उन्हें फेशियल हेयर ग्रोथ की शिकायत हो सकती है।

कैसे करें बचाव (How to prevent Facial Hair)

अपनी स्किन की अच्छी केयर करें और नियमित रूप से सफाई करते रहें। अगर आपको हार्मोन से जुड़ी किसी तरह की समस्या है, तो इसके कारण भी चेहरे पर अनचाहे बाल आ सकते हैं। इसलिए अगर आपको इस तरह की कोई समस्या है, तो डॉक्टर से इस बारे में संपर्क जरूर करें।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source