चेहरे पर आलू का रस लगाने से क्या होता है? जानें कब और कैसे लगाना है फायदेमंद 

Potato Juice for Skin: आलू का रस स्किन के लिए अच्छा होता है। आप चेहरे पर आलू का रस लगा सकते हैं। यह दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाता है।

चेहरे पर आलू का रस लगाने से क्या होता है? जानें कब और कैसे लगाना है फायदेमंद 

Written by Anju Rawat |Published : December 30, 2025 1:27 PM IST

Potato Juice Benefits for Face: आलू हम सभी के घर में होते ही हैं। आलू ही एक ऐसी सब्जी है, जिसका उपयोग किसी भी डिश में किया जा सकता है। आलू सदाबहार सब्जी है और ज्यादातर लोग इसकी सब्जी खाना पसंद करते हैं। आलू में विटामिन्स, मिनरल्स और कार्ब्स होते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है आलू स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। आलू का रस त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है। आलू का रस लगाने से त्वचा का निखार बढ़ता है। आलू में स्टार्च होता है, जो त्वचा के दाग-धब्बों और डार्क सर्कल्स को कम करता है। यह त्वचा की यंग और हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। इसलिए आप भी चाहें तो चेहरे पर आलू का रस इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए, जानते हैं चेहरे पर आलू का रस लगाने के फायदे (Chehre Par Aloo ka Ras Lagane ke Fayde)-

चेहरे पर आलू का रस लगाने से क्या होता है?

  • आलू के रस में ब्लीचिंग गुण होते हैं, जो दाग-धब्बों और झाइयों को मिटाने में असरदार होते हैं।
  • आलू का रस लगाने से टैनिंग और डार्क सर्कल्स दूर होते हैं
  • आलू में विटामिन सी होता है, जो मेलेनिन के उत्पादन को कम करके दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाता है।
  • अगर आपको हाइपरपिग्मेंटेशन की समस्या है, तो आप आलू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • आलू का रस लगाने से त्वचा की रंगत साफ होती है और चेहरा चमकदार बनता है
  • आलू का रस चेहरे की सूजन और पफीनेस को भी कम करने में मदद करता है।
  • यह मुंहासों और अतिरिक्त सीबम के उत्पादन को कम करता है। इसे लगाने से पोर्स भी साफ होते हैं।

चेहरे पर आलू का रस कब लगाना चाहिए?

आप चेहरे पर आलू का रस इस्तेमाल कर सकते हैं। आलू का रस लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे रिमूव होते हैं। वैसे तो आप चेहरे पर किसी भी समय आलू का रस लगा सकते हैं। लेकिन, आप शाम के समय आलू के रस का इस्तेमाल करना सही रहता है। क्योंकि कई बार आलू का रस चेहरे पर रेडनेस और इरिटेशन का कारण बन सकता है। ऐसे में अगर आप शाम को आलू का रस लगाएंगे, तो सुबह तक स्किन क्लिन हो जाएगी और रेडनेस भी नहीं रहेगी।

TRENDING NOW

चेहरे पर आलू का रस लगाते समय बरतें सावधानियां

  • चेहरे पर आलू का रस लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए।
  • सेंसिटिव और ड्राई स्किन वालों को आलू का रस लगाने से बचना चाहिए।
  • आलू का रस लगाने से चेहरे के बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। इससे त्वचा ज्यादा रूखी बन सकती है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Also Read

More News