
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
एलोवेरा हमारी सेहत से लेकर त्वचा और बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जब भी बात नैचुरल स्किन केयर की आती है, तो अक्सर लोग एलोवेरा जेल लगाने की सलाह देते हैं। एलोवेरा में विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। यह त्वचा को नमी और पोषण प्रदान करता है। नियमित रूप से चेहरे पर एलोवेरा लगाने से मुहांसों, दाग-धब्बों और झुर्रियों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं चेहरे पर जरूरत से ज्यादा एलोवेरा जेल लगाने से त्वचा को कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं। इससे स्किन पर कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। आज इस लेख में हम आपको चेहरे पर एलोवेरा लगाने के नुकसानों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
जरूरत से ज्यादा एलोवेरा जेल लगाने से चेहरे पर पिंपल्स निकल सकते हैं। खासकर, अगर आपकी त्वचा काफी ऑयली है, तो आपको इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। कई बार ऑयली स्किन पर एलोवेरा जेल लगाने से खुजली और जलन की समस्या हो सकती है।
चेहरे पर जरूरत से ज्यादा एलोवेरा लगाने से आपको रैशेज और एलर्जी की दिक्कत हो सकती है। दरअसल, एलोवेरा में एलो-लेटेक्स नामक पदार्थ मौजूद होता है, जो कुछ लोगों में एलर्जी का कारण बन सकता है। इसके इस्तेमाल से स्किन पर खुजली,लालिमा, चकत्ते या सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
एलोवेरा में कुछ नैचुरल एंजाइम मौजूद होते हैं, जो सेंसिटिव स्किन पर जलन पैदा कर सकते हैं। अगर चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने के बाद आपको त्वचा में काफी जलन या चुभन महसूस हो तो, इसका इस्तेमाल न करें। इसके अलावा, अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है, तो एलोवेरा लगाने से पहले एक बैर पैच टेस्ट जरूर करें।
अगर आप एलोवेरा का उपयोग बहुत ज्यादा करते हैं, तो ये आपकी त्वचा को रूखा बना सकता है। चेहरे पर जरूरत से ज्यादा एलोवेरा जेल लगाने से त्वचा की नमी छिन सकती है, जिससे आपकी त्वचा रूखी और बेजान नजर आने लगती है। इसलिए एलोवेरा को गुलाब जल, टमाटर के जूस या बेसन में मिलाकर ही लगाएं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।