
Also Read
Chehre Par Chawal Ka Atta Kaise Lagaye: हर महिला चाहती है कि उसके चेहरे का निखार हमेशा बना रहे और उसे मेकअप करने की जरूरत भी न पड़े। लेकिन मानसून के मौसम में ये चाहत अधूरी रह जाती है, क्योंकि इसमें हमारी स्किन हर समय चिपचिपी और ऑयली नजरआती है। ऐसे में चेहरा डल और बेरंग नजर आता है। ऐसे में केमिकल वाले ब्यूटी और स्किन केयर प्रोडक्ट से नेचुरल ग्लो मिलना मुश्किल है, लेकिन घर पर रखी कुछ चीजें आपके मेहंगी ट्रीटमेंट को भी फेस कर सकती हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं आपके किचन में रखे चावल के आटे की, जिसका लेप बनाकर चेहरे पर लगाने से आपकी स्किन नेचुरल ग्लो कर सकती है। चावल का आटा सिर्फ हमारी सेहत के लिए ही नहीं, बल्कि त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं चेहरे पर चावल का आटा लगाने के फायदे और लेप बनाने का तरीका।
जब हम अपने चेहरे पर चावल से तैयार स्क्रब या लेप का इस्तेमाल करते हैं, तो ये ऑपन स्किन पोर्स की गंदगी को साफ करने में मदद करेगा, डेड स्किन सेल्स को हटाकर नई परतों को ऊभरने का मौका देगा और इसी के साथ ये आपकी त्वचा पर ब्राइटनेस भी लाता है। आइए जानते हैं चावल का लेप बनाने के लिए और किन चीजों की जरूरत है।
चावल के आटे से लेप बनाने के लिए आपको 2 चम्मच चावल का आटा, आधा चम्मच मिल्क पाउडर, जरूरत अनुसार मिल्क पाउडर और जरूरत अनुसार गुलाब जल की आवश्यकता है। इसके अलावा आप इस लेप में 1 चम्मच एलोवेरा भी मिक्स कर सकते हैं, जिससे त्वचा में नमी बरकरार रहेगी।
सबसे पहले आप एक कटोरी में बताई गई मात्रा अनुसार चावल का आटा, मिल्क पाउडर, एलोवेरा जेल और गुलाब जल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। ध्यान रखें कि एक बार में गुलाब जल की ज्यादा मात्रा न डालें, वरना लेप गीला हो सकता है। इसकी कंसिस्टेंसी को हल्के गाढ़े पेस्ट जैसा रखें। अब इसे अपने चेहरे पर 10-15 मिनट तक लगाने के बाद फेस वॉश कर लें। देखें कैसे आपका चेहरा ग्लो करने लगा है।
मिल्क पाउडर दूध की ड्राई फॉर्म होती है, जिसका इस्तेमाल लीक्वीड मिक्स के विकल्प के तौर पर किया जाता है। इसमें लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो हमारी स्किन को साफ, बेदाग और मुलायम बनाता है। अगर कुछ जगहों पर आपकी त्वचा का रंग समान नहीं है तो कच्चे दूध या फिर मिल्क पाउडर से तैयार पैक का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है।
एलोवेरा में विटामिन ए, सी और ई और साथ ही प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व हमारी त्वचा को मॉइस्चराइज करने, डैमेज होने से बचाने और स्किन को ड्राई होने से रोकने में मदद करते हैं। यही कारण है कि कई सारे फायदों से भरपूर एलोवेरा का इस्तेमाल स्किन पर डायरेक्ट भी किया जाता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।