Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

नारियल तेल में इस तरह मिलाएं हल्दी, चेहरे पर लगाते ही रूक जाएगा बुढ़ापा

Haldi Aur Nariyal Ka Tel Lagaane Ke fayde: नारियल तेल स्किन के लिए फायदेमंद तो होता ही है लेकिन, अगर नारियल के तेल में थोड़ी-सी हल्दी मिलाकर आप चेहरे पर लगाते हैं तो यह एंटी-एजिंग प्रभाव छोड़ता है। जानिए हल्दी-नारियल तेल अप्लाई करने का तरीका और सही समय।

नारियल तेल में इस तरह मिलाएं हल्दी, चेहरे पर लगाते ही रूक जाएगा बुढ़ापा

Written by Sadhna Tiwari |Updated : December 23, 2024 4:12 PM IST

How to use coconut oil for young skin: उम्र बढ़ने के साथ शरीर के साथ-साथ स्किन को भी अतिरिक्त पोषण की जरूरत पड़ती है। जैसा कि समय के साथ स्किन का नेचुरल मॉइस्चर लेवल कम होने लगता है और इससे स्किन की ड्राइनेस (dryness of skin) बढ़ सकती है। त्वचा का रूखापन बढ़ने से स्किन पर झुर्रियों, फाइन लाइंस और डार्क स्पॉट्स जैसी स्किन प्रॉब्लम्स (skin problems due to dryness) बढ़ सकती हैं। बता दें कि चेहरे पर झुर्रियां दिखना और अनइवेन स्किन टोन एजिंग साइन हैं और इन समस्याओं के साथ-साथ बुढ़ापे की शुरूआत हो सकती है।

एजिंग साइन को रोकने (how to prevent ageing signs) और स्किन को हमेशा यंग रखने के लिए आप नारियल के तेल से चेहरे की मसाज कर सकते हैं। स्किन के लिए नारियल का तेल को सोख पाने में भी आसानी होती है। यह स्किन पर लाइट, कम चिपचिपा (less sticky oil) और इस्तेमाल के लिहाज से कम झंझटभरा होता है। साथ ही इसमें पाए जाने वाले नेचुरल फैट्स एंटी-एजिंग इफेक्ट्स देते हैं।

यंग स्किन के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल कैसे और कब करना चाहिए? (How to use coconut oil for younger skin)

नारियल के तेल को कुछ देर के लिए चेहरे पर लगाकरछोड़ दिया जाए तो स्किन को नरिशमेंट देता है और कुछ स्किन प्रॉब्लम्स से आराम भी दिलाता है। हालांकि, स्किन टाइप (Skin type) का ख्याल रखते हुए आपको नारियल तेल का इस्तेमाल करने से पहले अपने डर्मटॉलजिस्ट से भी बात करनी चाहिए।

Also Read

More News

हल्दी के साथ नारियल का तेल (Haldi aur nariyal tel)

हेल्दी और यंग स्किन के लिए आप नारियल के तेल में थोड़ी-सी हल्दी मिक्स करके अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। हल्दी में एंटी-बैक्टेरियल,एंटी-फंगल और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये सभी तत्व आपकी स्किन को अंदर से हेल्दी और बाहर से ग्लोइंग यंग बनाते हैं। आप रात में चेहरे पर हल्दी और नारियल तेल का यह फेस पैक लगा सकते हैं।

सोने से पहले चेहरे पर ऐसे अप्लाई करें हल्दी-नारियल तेल (How to apply Turmeric-coconut oil on face )

  • 1 चम्मच नारियल का शुद्ध तेल और चुटकीभर हल्दी पाउडर (Turmeric powder) मिक्स करें।
  • दोनों चीजों को फेंट लें और स्मूद पेस्ट तैयार करें।
  • चेहरे को पानी से धोएं और उसके बाद हल्दी और नारियल तेल (Haldi aur nariyal tel) का मिश्रण अपने चेहरे पर लगाएं।
  • 20-25 मिनट बाद चेहरा पानी से साफ करें।

चेहरे पर नारियल का तेल-हल्दी लगाने के फायदे (Benefits of applying Turmeric with coconut oil on face)

  1. स्किन में छुपी गंदगी को साफ करने के लिए नारियल तेल और हल्दी बहुत इफेक्टिव है।
  2. नारियल तेल में हल्दी मिक्स करके लगाने से आपकी स्किन पर एक्ने और पिम्पल की समस्या कम हो जाती है।
  3. स्किन टैनिंग की समस्या दूर करने के लिए भी हल्दी और नारियल के तेल का मिश्रण लाभकारी है। यह स्किन टैन को साफ करता है और आपकी स्किन खिली-खिली और निखरी दिखायी देती है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source