
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 1, 2022 9:15 PM IST
Home Remedies For Summer Skin Problems:गर्मियों के मौसम में स्किन को नुकसान तो पहुंचता ही है साथ ही कुछ स्किन और हेल्थ प्रॉब्लम्स के बढ़ने की संभावना भी बढ़ जाती है। धूप, गर्मी, उमस और बहुत अधिक पसीने(excessive sweating) के कारण त्वचा पर खुजली, जलन, इरिटेशन और चिपचिप महसूस होती है। इसके अलावा सिर की त्वचा में फोड़े-फुंसियां, त्वचा पर एक्ने और आंखों में जलन जैसी परेशानियां भी गर्मियों में बहुत कॉमन होती हैं। ये सभी परेशानियां तब और बढ़ जाती हैं जब स्किन धूल और प्रदूषण के सम्पर्क में आती है। गर्मियों की इन कॉमन स्किन प्रॉब्लम्स का एक आयुर्वेदिक और सरल सा नुस्खा सुझाया सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट मुनमुन गनेरीवाल ने, और यह नुस्खा है भारतीय घरों में आसानी से पाया जानेवाला त्रिफला पाउडर। (Home Remedies For Summer Skin Problems In Hindi)
मुनमुन ने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि इन स्किन प्रॉब्लम्स से आराम पाने के लिए त्रिफलाका प्रयोग कैसे किया जा सकता है। गौरतलब है कि, त्रिफला (Triphala) आंवला (Amla), हरड़ या हरिताकी और बहेड़ा जैसी आयुर्वेदिक महत्व वाले फलों और हर्ब्स का मिश्रण है। ये सभी जड़ी-बूटियां स्किन, बालों और शरीर के लिए फायदेमंद मानी जाती हैं। मुनमुन ने गर्मियों की ब्यूटी प्रॉब्लम्स से राहत के लिए त्रिफला चूर्ण को स्किन और बालों पर लगाने की सलाह दी। यहां पढ़ें त्रिफला पाउडर को इस्तेमाल करने का तरीका-
मुनमुन गनेरीवाल के अनुसार, त्रिफला चूर्ण वाले इस पानी का इस्तेमाल बालों और स्कैल्प (सिर की त्वचा) की सफाई के लिए भी किया जा सकता है। वहीं, स्किन प्रॉब्लम्स जैसे एक्ने और ड्राई स्किन से राहत पाने के लिए इसी पानी से चेहरे की मसाज की जा सकती है। ज्यादा जानकारी के लिए देखें ये वीडियो-
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें-