
Also Read
त्वचा के लिए सीबीडी ऑयल के फायदे, इस्तेमाल और स्टोर करने का सही तरीका।
CBD Oil Benefits for Skin in Hindi: कैनबिनोइड्स (Cannabinoids) या सीबीडी (CBD) एक रासायनिक यौगिक है, जो कैनबिस (Cannabis) में पाया जाता है। कई अध्ययनों में टॉपिकल CBD के त्वचा पर होने वाले लाभ के बारे में बातें सामने आई हैं। एक शोध के विश्लेषण के अनुसार, मुंहासे, खुजली, एक्जिमा और सोरायसिस से जुड़े लक्षणों को कम करने के लिए टॉपिकल सीबीडी (Topical CBD) में काफी संभावनाएं नजर आई हैं। शोधकर्ताओं ने मुंहासों (Does CBD oil Treat Acne) की समस्या को दूर करने के लिए 3 प्रतिशत कैनबिस मौजूद एक्ने क्रीम का इस्तेमाल कुछ प्रतिभागियां पर किया, जिसके परिणाम चौंकाने वाले सामने आए। अध्ययन में मुंहासों और रेडनेस वाली समस्याओं से ग्रस्त लोगों को दिन में दो बार चेहरे के एक तरफ सीबीडी क्रीम लगाने के लिए दिया गया। इन लोगों में सीबम (तेल जो मुंहासे पैदा करता है) और रेडनेस की समस्या में महत्वपूर्ण कमी देखी गई।
सीबीडी ऑयल सेहत के लिए फायदेमंद (CBD Oil Benefits in Hindi) भी होता है, तो वहीं इसके कुछ नकुसान भी हैं। पर क्या आप जानते हैं कि सीबीडी ऑयल त्वचा के लिए भी बेहद लाभदायक है? इसमें मौजूद पोषक तत्व त्वचा को हेल्दी रखने (CBD Oil Benefits for Skin in Hindi) में मदद करते हैं। सीबीडी ऑयल (CBD Oil in Hindi) से बने हेल्थ प्रोडक्ट्स कई सेहत संबंधित समस्याओं को दूर करने के साथ ही त्वचा पर उसी तरह से काम कर सकता है, जिस तरह से इसके सेवन से होता है। जानें, किस तरह से सीबीडी ऑयल त्वचा के लिए फायदेमंद (CBD Oil Benefits for Skin care) होता है...
सीबीडी तेल या ऑयल के इस्तेमाल के पीछे जो महत्वपूर्ण कारण हैं, वे ये है कि इसके इस्तेमाल से सूजन (Inflammation) की समस्या दूर होती है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण एक्जिमा और सोरायसिस (CBD oil cures psoriasis in hindi) जैसी स्किन समस्याओं को दूर करते हैं। सीबीडी ऑयल (CBD oil in hindi) एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट है, जो किसी भी घाव को जल्दी भरने में मदद करता है। आइए नजर डालते हैं, सीबीडी ऑयल से होने वाले ऐसे ही कुछ फायदों पर, जिन्हें आप अपनी दिनचर्या (routine skincare) में शामिल करके कई तरह की स्किन से संबंधित समस्याओं से बचे रह सकते हैं...
जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, आपकी त्वचा पर झुर्रियां, लकीरें, त्वचा का रूखापन आदि लक्षण नजर आने लगते हैं। ऐसे में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए आपको एंटी-एजिंग क्रीम या लोशन इस्तेमाल करने की जरूरत पड़ सकती है। हालांकि, बाजार में ऐसे कई उत्पाद उपलब्ध हैं, जो बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम कर सकते हैं, लेकिन उनमें से अधिकांश सीबीडी तेल उत्पादों (CBD Oil Products) की तरह प्रभावी नहीं हैं।
सीबीडी तेल आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड और स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा पर उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करते हैं। गांजा के पौधों (Hemp plants) से सीबीडी ऑयल का निर्माण होता है। इसमें दो फैटी एसिड, ओमेगा 3 और ओमेगा 6 होते हैं, जो कोलेजन (Collagen) के उत्पादन को उत्तेजित करते हैं और इस प्रकार पानी की कमी को रोकते हैं। यह आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड और गुड लुकिंग रखने में मदद करता है।
सोरायसिस (Psoriasis) एक ऑटोइम्यून बीमारी है, जो स्वस्थ त्वचा कोशिकाओं पर हमला करती है। सोरायसिस होने पर एक्स्ट्रा स्किन सेल्स बनने से त्वचा पर पपड़ी, लाल धब्बे और पैचेज हो जाते हैं। इसमें कई बार दर्द भी बहुत होता है। इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप सीबीडी ऑयल (CBD oil cures psoriasis in hindi) का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे स्किन पर होने वाला दर्द, इंफ्लेमेशन आदि कम होता है।
हर तरह की त्वचा के लिए है सीबीडी ऑयल फायदेमंद।
ड्राई स्किन को मॉइश्चराइज करता है।
स्किन पर होने वाली रैशेज को भरता है।
संवेदनशील त्वचा पर होने वाली समस्याओं को करे दूर सीबीडी ऑयल।
एक्ने की समस्या को करे कम।
त्वचा को हाइड्रेट करने के साथ पोषण दे।
एक्जिमा होने पर भी आप लगा सकते हैं सीबीडी ऑयल।
इस ऑयल को यदि आप त्वचा पर इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इसका 3 एमएल (2-3 बूंद) तेल लेकर चेहरे की त्वचा पर हल्के हाथों से थपथपाते हुए लगाएं। तब तक मसाज करें, जब तक कि तेल पूरी तरह से त्वचा में एब्जॉर्ब ना हो जाए।
इस ऑयल के बॉटल को कूल, ड्राई प्लेस और सूरज की किरणों से दूर रखें। इसके ढक्कन को भी टाइट बंद करके रखें।