
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : May 12, 2020 8:16 AM IST
बालों के गिरने के मुख्य कारण। © Shutterstock.
Causes of hair fall: आज हर तीसरा व्यक्ति बालों के झड़ने की समस्या से परेशान है। बालों की मजबूती बनी रहे, इसके लिए लोग ना जाने क्या-क्या उपाय करते हैं, लेकिन इनके परिणाम ना के बराबर ही देखने को मिलते है। बालों के झड़ने का सबसे बड़ा कारण हमारे द्वारा की जाने वाली वो छोटी से बड़ी गलतियां हैं, जिसे हम अनजाने में कर जाते हैं। ये ही गलतियां बालों को डैमेज बनाने में मदद करती हैं। इसी के कारण बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। जानें, आपके द्वारा की जाने वाली उन गलतियों के बारे में जिनके कारण (Main Causes of hair fall) आपके बाल कमजोर होकर टूटने-झड़ने लगते हैं।
अक्सर महिलाएं बाल धोने के बाद सुखाने के लिए तौलिए का इस्तेमाल करती हैं। बालों को तेज-तेज से रगड़कर साफ करती हैं, जिससे बालों की जड़ें (Causes of hair fall) कमजोर हो जाती हैं। यदि आप भी इस प्रकार से बालों को सुखाती हैं तो इस आदत को बदल दें। तौलिए को बालों पर रखकर दबाकर पानी सुखाएं।
अक्सर महिलाएं बालों को धोने के बाद गीले बालों में ही कंघी करने लगती हैं। ऐसा करना बालों की सेहत के लिए अच्छा नहीं है। सूखे बालों की अपेक्षा गीले बाल ज्यादा कमजोर होते हैं, इसलिए गीले बालों पर कंघी करते समय अनसुलझे बालों पर जोर पड़ने से वह जड़ से उखड़ जाते हैं। इससे बालों की स्ट्रेंथ भी (Hair fall causes) घटने लगती है।
जिस तरह से गीले बालों पर कंघी करना सही नहीं है, ठीक उसी तरह से गीले बालों को बांधना भी सही नहीं है। इससे भी बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं और बाल टूटकर गिरने लगते हैं।
Hair Fall in Men: पुरुषों में तनाव से बढ़ता है हेयर फॉल, स्ट्रेस कंट्रोल करें इन आसान टिप्स के साथ
गीलें बालों को जल्द सुखाने के लिए अक्सर महिलाएं ड्रायर का उपयोग करती हैं, जिसकी गर्म हवा बालों के प्रोटीन को पूरी तरह से खत्म करने में मदद करती है। यह बालों के झड़ने की सबसे बड़ी वजह (Causes of hair fall) बनती है। इसके अलावा स्प्लिट एंड्स, डिहाइड्रेशन का कारण बन सकता है। ऐसे में हेयर फॉल से बचना है, तो बालों को नेचुरल तरीके से सुखाएं और ड्रायर का इस्तेमाल ना करें।
Tips for Hair Care: डैंड्रफ की वजह से बालों को होते हैं कई नुकसान, अपनाएं ये घरेलू टिप्स
रोजना बालों को साफ करने के लिए शैंपू का उपयोग करने से भी बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं। इससे बाल ना सिर्फ टूटने लगते हैं, बल्कि वह ड्राई व फ्रिजी भी हो जाते हैं। शैंपू करते समय पूरे बालों को रगड़ने से भी बचें। शैंपू का उपयोग बालों को साफ करने के लिए नहीं, बल्कि स्कैल्प से गंदगी निकालने के लिए किया जाता है। ऐसे में शैंपू को बालों में ज्यादा ना रगड़ें। हर दिन शैंपू करने से इसमें मौजूद केमिकल्स बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
बालों को साफ करने के बाद कंडीशनर ना करना बालों के झड़ने का सबसे बड़ा कारण बनता है। यदि आप बालों को झड़ने से बचाना चाहती हैं, तो अच्छी क्वालिटी का कंडीशनर यूज करें। ये क्यूटिकल्स को बंद करता है और बालों को नर्म बनाता है। कंडीशनर का इस्तेमाल स्कैल्प पर नहीं सिर्फ बालों पर ही करना चाहिए।