क्या पसीने के कारण बाल गिरते हैं? बारिश के मौसम में गिरते बालों को बचाने के उपाय

जानें, अधिक पसीना आने के कारण बाल क्यों अधिक गिरने (How sweat can cause hair loss) लगते हैं और इस समस्या से बचने के उपाय क्या हैं-

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : July 6, 2021 8:24 PM IST

Causes of Hair fall in Hindi: गर्मी हो या बारिश का मौसम, अधिकतर लोगों के बाल अधिक टूटने लगते हैं। खासकर, बारिश के मौसम में। ऐसा क्यों होता है, क्या आपने कभी गौर किया है? दरअसल, इन दोनों ही सीजन में पसीना अधिक होता है। सिर की त्वचा (Scalp) भी अधिक पसीना आने के कारण चिपचिपा सा महसूस होता है। कई लोगों को पसीना अधिक आने के कारण भी बालों के नुकसान (sweat and hair loss) पहुंचता है। स्कैल्प में पसीना और वातावरण में ह्यूमिडिटी के कारण बालों को नुकसान पहुंच सकता है। इससे भी बाल गिरने लगते हैं। आपके भी बाल गर्मी और बारिश के मौसम में अधिक गिरने लगते हैं, तो हो सकता है इसके लिए पसीना जिम्मेदार हो। जानें, अधिक पसीना आने के कारण बाल क्यों अधिक गिरने (How sweat can cause hair loss) लगते हैं और इस समस्या से बचने के उपाय क्या हैं-

बाल गिरने के कारण (Causes of Hair fall in Hindi) 

1 जब आप स्कैल्प की साफ-सफाई नहीं करते, उस पर गंदगी जमा रहती है, तो बाल जड़ से कमजोर हो जाते हैं और टूटने-गिरने (Hair Fall problem) लगते हैं। अधिक पसीना आना, चिपचिपा स्कैल्प होने के कारण भी भी बाल (Can sweat cause hair loss) गिर सकते हैं। दरअसल, पसीने में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो हेयर फॉलिकल्स को कमजोर (Sweat And Hair Loss) बना देता है। धीरे-धीरे हेयर फॉलिकल्स सिकुड़ने लगते हैं। इससे बालों को नुकसान पहुंचता है। बालों की बाहरी परत कमजोर हो जाती है। बाल क्षतिग्रस्त होकर गिरने लगते हैं। लैक्टिक एसिड स्कैल्प पर खुजली की समस्या को भी बढ़ा सकता है।

2 जब स्कैल्प पर पसीना मौजूद (sweaty scalp) रहता है और आप लगातार बालों की देखभाल नहीं करते हैं, तो पसीना बालों की जड़ों को कमजोर करता रहता है। खोपड़ी के पोर्स पसीने के कारण जमा हुए गंदगी से बंद हो जाते हैं, जिससे हेयर फॉलिकल्स इनएक्टिव हो सकते हैं। इन सभी कारणों से बाल कमजोर (Causes of Hair fall in Hindi) होकर झड़ने लगते हैं। आपने समय रहते इस तरफ ध्यान ना दिया तो भविष्य में आप गंजे भी हो सकते हैं।

पसीने के कारण गिरते बालों को बचाने के उपाय (Sweaty scalp and Hair fall problem)

  • बालों को रेगुलर साफ करें। जरूरी नहीं कि हमेशा शैम्पू का यूज ही करें। बालों को गंदा ना रहने दें। अधिक गर्म और ह्यूमिडिटी वाले मौसम में बालों में तेल और गंदगी अधिक जमा हो जाते हैं। जब स्कैल्प पर पसीना बनता है, तो बाल तेजी से गिरने लगता है।
  • बालों में तेल लगाएं, लेकिन इसे देर तक ना छोड़ें। तेल लगाने से बालों का विकास होता है, सिर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। बालों मजबूत बनते हैं।
  • गर्मी और बारिश के सीजन में टाइट चोटी ना बनाएं। बालों को थोड़ी देर खुला छोड़ें, खासकर वे महिलाएं जिनके बाल घने और लंबे हैं।
  • इससे बालों में पसीना नहीं रहेगा। स्कैल्प को हवा मिलने से पसीना सूख जाएगा।
  • बालों में समय-समय पर कंघी करते रहें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source