कम उम्र में दाढ़ी के बाल सफेद (White Beard) होने के कारण क्या हैं? जानिए इन्हें दोबारा काला करने के उपाय

Grey (White) Beard Hindi: पुरुषों में कम उम्र में दाढ़ी के बाल सफेद होने ए‍क खास वजह होती है। हालांकि कुछ प्राकृतिक उपायों के माध्‍यम से इसे ठीक किया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : January 13, 2021 5:31 PM IST

White Beard Causes: जब पुरुषों की ग्रूमिंग की बात आती है तो वह केवल दो ही चीजों का मुख्य रूप से ध्यान रखते हैं और वह है दाढ़ी और बाल। लेकिन, आजकल पुरुषों में एक समस्या बहुत ही ज्यादा कॉमन होती जा रही है जो है, कम उम्र में दाढ़ी के बाल सफेद (White Beard) होना।

28-30 साल की उम्र वाले ज्यादातर पुरुष इस समस्या का सामना कर रहे हैं। इससे कई बार उन्हें शर्मिंदा भी होना पड़ता है। हालांकि, इस समस्‍या से छुटकारा पाना भी बहुत आसान है।

दाढ़ी के बाल सफेद होने के कारण -  What Causes Grey (White) Beard?

हमारे शरीर में मेलेनिन (Melanin For Hair Color) नाम का एक हार्मोन होता है जो हमारे शरीर में डार्कनेस उत्पन्न करता है। यदि किसी के शरीर में इस हार्मोन की कमी हो जाती है तो उनकी दाढ़ी के बाल कम उम्र में ही सफेद (Grey Hair) होना शुरू हो जाते हैं। यदि आप उस सफेद बाल को निकालने की सोच रहे हैं तो ऐसा न करें।

इसके पीछे एक झूठ भी जुड़ा हुआ है कि आप यदि एक बाल को उखड़ते हैं तो वहां बहुत सारे सफेद बाल और हो जाते हैं। परन्तु सच्चाई यह है कि यदि आप एक बाल को निकालते हैं तो वहां का फॉलिकल कमजोर हो जाता है और फिर वहां दोबारा बाल आने में दिक्कत होती है।

दाढ़ी के सफेद बालों को प्राकृतिक रूप से काला करने के उपाय - Natural Ways to Convert White Beard into Black Naturally

यदि आप अपने बालों की फिर से काला करना चाहते हैं (How To White Beard To Black Naturally) तो आप निम्न टिप्स आजमाएं।

1. एसेंशियल ऑयल का प्रयोग करें

यदि आप नियमित रूप से कुछ एसेंशियल ऑयल का प्रयोग करते हैं तो आप के शरीर में मेलानिन का उत्पादन होना शुरू हो जाता है। जिससे आपके बाल दोबारा से काला होना शुरू हो जाते हैं। इसके लिए आप पिपरमेंट ऑयल, लैवेंडर ऑयल या रोजमेरी जैसे ऑयल का प्रयोग कर सकते हैं।

2. एंटी-ऑक्सिडेंट से युक्त भोजन खाएं

कई बार आपके बालों को उतनी ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है जितनी उन्हें जरूरी होती है जिस कारण वह सफेद होना शुरू हो जाते हैं। उसके लिए आप एंटी आक्सिडेंट से युक्त भोजन करना शुरू करें। इससे आपके शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा पूरी होगी और एंटीऑक्सिडेंट (Antioxidants) आपके शरीर व बालों को फ्री रेडिकल्स के द्वारा होने वाले नुकसानों से भी बचाते हैं।

3. विटामिन सप्लीमेंट्स लें

कई बार आपके बालों के सफेद होने का कारण विटामिन बी12 की कमी भी होती है। आपका शरीर इस विटामिन को स्वयं को उत्पादित नहीं कर सकता है। इसलिए आपको इसकी पूर्ति के लिए बाहर से कोई सप्लीमेंट लेना होगा या आप इस विटामिन से युक्त किसी चीज को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

4. बाल काला करने के कुछ घरेलू उपचार

यदि आप काली चाय, भृंगराज, आंवला, करी पत्ता जैसी चीजों को, जो कि आसानी से हर रसोई में मिल जायेंगी, अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो आप बड़ी आसानी से सफेद बालों से छुटकारा पा सकते हैं। यदि आप इन चीजों का कोई मिश्रण बना कर अपने बालों में लगाते हैं तो उससे भी आपके बालों को काला होने में मदद मिलेगी।