hamburger icon
A
Read in English

Dry Lips Care Tips in Hindi : ये हैं वो 4 कारण, जो होंठों को कर देते हैं ड्राई और बेजान

सर्दी के मौसम में अक्सर होंठ ड्राई हो जाते हैं, पर ऐसा आपकी ही कुछ गलत आदतों के कारण भी होता है। जानें, कौन से हैं वो कारण (Causes of dry lips) जिनकी वजह से होंठ ड्राई और बेजान हो जाते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : February 25, 2020 9:11 PM IST

गुलाबी होंठ हर किसी को अच्छे लगते हैं, लेकिन सर्दियों में ये गुलाबी और नर्म होंठे फटे, काले, बेजान और रूखे (Dry Lips) अधिक नजर आते हैं। कभी आपने सोचा है कि आखिर ऐसा क्यों होता है। सिर्फ सर्दी ही नहीं है होंठों को ड्राई बनाने के लिए जिम्मेदार। आपकी खुद की कुछ आदतों के कारण भी होंठ ड्राई (Causes of dry lips) हो जाते हैं। कई बार कम पानी पीने से भी होंठ रूख हो जाते हैं। होंठ फटी-फटी रहती है। अनहेल्दी डाइट भी होंठों को रूखा बना देता है। इसके अलावा आपकी कुछ गलतियां भी होंठों को काफी हद तक ड्राई (Dry Lips Mistakes) कर देती हैं।

ये हैं वो गलतियां जिनसे होंठ होते हैं ड्राई (Causes of dry lips)

Lip Care Tips : सर्दियों में फटे होठों को नर्म और मुलायम बनाने के टिप्स

बार-बार होंठों पर जीभ लगाना

कुछ लोगों की आदत होती है कि वो अपने होंठों को बार-बार जीभ से छूते रहते हैं। यदि आपको लगता है कि इससे होंठों की नमी बनी रहेगी, तो आप गलत हैं। इस आदत से होंठ और भी ज्यादा रूखे बनते हैं। सलाइवा (Saliva) में मौजूद एंजाइम्स होंठों की त्वचा को नुकसान पहंचाते हैं। होंठों की नमी बनाए रखने के लिए अच्छी क्वालिटी का लिब बाम लगाएं।

लिपस्टिक अधिक लगाना

अधिक लिपस्टिक लगाने से भी होंठ ड्राई हो जाते हैं। कुछ महिलाएं डार्क कोट में लिपस्टिक लगाती हैं। यदि लिपस्टिक के बिना रह नहीं सकतीं, तो पहले अपने होंठों पर लिप बाम लगा लें। ऐसा करने से होंठ रूखे नहीं होंगे। लिपस्टिक में मौजूद केमिकल्स होंठों की त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। आप चाहें तो मॉइश्चराइजिंग लिप बाम भी लगा सकती हैं।

Daily Health Tips : सर्दियों में फटे होठों से बचने के टिप्स और घरेलू उपाय

खराब क्वालिटी का लिप बाम 

लिप बाम हमेशा अच्छी क्वालिटी की ही खरीदें। ड्राइंग एंजेट जिनमें मौजूद हों, उसका इस्तेमाल ना करें। ये आर्टिफिशियल फ्रेगरेंस होंठों को नुकसान पहुंचाने के साथ ही रूखा भी कर देते हैं। शिया और कोकोआ बटर युक्त मॉइश्चर बेस्ड लिप बाम लगाने से होंठों की नमी बनी रहेगी।

सनप्रोटेक्शन ना लगाना

ऐसा नहीं कि सूरज की किरणें सिर्फ त्वचा को ही नुकसान पहुंचाती हैं, आपके होंठों पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। सूरज की हानिकारक किरणों से होंठों को बचाने के लिए होंठों पर भी सनप्रोटेक्शन क्रीम या लोशन लगाएं।

ड्राई होठों से बचने के उपाय (Tips to cure dry lips) 

- पानी नहीं पीने से भी होंठ सूख जाते हैं। इसमें दरारे और पपड़ी पड़ जाती है। ऐसे में दिन भर खूब पानी पीती रहें। फलों का जूस भी जरूर पिएं। होंठ सूखने पर जीभ फरने से बचें।

- होठ पर जो भी लिप प्रोडक्ट्स लगाने के लिए इस्तेमाल करते हैं, उसकी क्वालिटी का ध्यान रखें। बादाम या फिर जोजोबा ऑयल का इस्तेमाल करें। इससे होंठ गुलाबी और सॉफ्ट भी होंगे।

-  होंठ पोषक तत्वों की कमी के कारण भी ड्राई और फटने लगते हैं। हेल्दी डाइट लें ताकि पोषक तत्वों की कमी न हो।

-  देशी घी लगाने से भी होंठ फटना कम हो जाता है। घी से होठों पर मसाज करें। इससे रक्त संचार बढ़ता है और होंठों के फटने की समस्या दूर होती है।।