
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : February 18, 2020 8:59 PM IST
कैस्टर ऑयल दिलाता है इन स्किन प्रॉब्लम्स से राहत।
Castor oil for skin problems: कैस्टर ऑयल (Castor oil) को ब्यूटी बढ़ाने और स्किन को हेल्दी (Castor oil for skin problems) बनाने वाले तत्वों से भरपूर तेल बताया जाता है। इसीलिए, इन दिनों स्किन प्रॉब्लम्स से राहत पाने के लिए इसके इस्तेमाल का चलन बढ़ा है। इसे, पारम्परिक थेरेपीज़ में इस्तेमाल किया जाता रहा है। जानते हैं कैसे ब्यूटी प्रॉब्लम्स को कम करता है कैस्टर ऑयल। (Castor oil for skin problems)
Calendula Flowers: कैलेंडुला के फूल हैं पिम्पल्स और ड्राई स्किन जैसी स्किन प्रॉब्लम्स का नैचुरल इलाज
दरअसल, कैस्टर ऑयल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। जो, त्वचा पर होने वाले फोड़े-फुंसियों को कम करते हैं। इससे, सूजन और त्वचा में होने वाले उभार वगैरह से राहत मिलती है। (Castor oil for skin problems) खासकर, ऑयली स्किन वाले लोग जिन्हें अक्सर फोड़े-फुंसियों और पिम्पल्स की समस्या झेलनी पड़ती है। उनके लिए कैस्टर ऑयल अच्छी नैचुरल रेमेडी है।
कैस्टर ऑयल की एंटी-बैक्टेरियल प्रॉपर्टीज़ इसे एक्ने रोकन वाला तेल बनाती हैं। कैस्टर ऑयल लगाने से त्वचा पर पिम्पल (Acne causing bacteria) बढ़ाने वाले बैक्टेरिया को रोका जा सकता है। इस तरह, कैस्टर का तेल एक्ने और मुंहांसों की समस्या को कम करता है।
कैंडिडा एल्बिकैन्स की उपस्थिति फंगल इंफेक्शन का कारण बनती है। कुछ स्ट़डीज़ में ऐसा दावा किया गया है कैस्टर ऑयल (Castor oil for skin problems) कैंडिडा को पनपने से रोकता है। जिससे, फंगल इंफेक्शन, रैशेज़ और नाखूनों में होने वाले फंगस को रोका जा सकता है।