
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : June 15, 2020 2:19 AM IST
बालों में कैस्टर ऑयल लगाने के फायदे।
castor oil for hair : कैस्टर ऑयल (Castor oil) का यूज तो आप करते ही होंगे। त्वचा या बालों की हर तरह की समस्या को दूर करने के काम आता है अरंडी का तेल (Arandi ke Tel) यानी कैस्टर ऑयल (Castor Oil)। कैस्टर ऑयल (Castor oil) एंटी-इन्फ्लेमेटरी (anti-inflammatory) और एंटी-बैक्टीरिअल (anti-bacterial) गुणों से भरपूर होता है। इसी वजह से इसका कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स में अधिक इस्तेमाल होता है। यह त्वचा के साथ ही बालों की समस्या को भी करता है दूर। जानें, अरंडी का तेल बालों के लिए कैसे है फायदेमंद (castor oil benefits for hair)...
कैस्टर ऑयल में रिसिनोलेइक एसिड (ricinoleic acid) और ओमेगा- 6 एसेंशियल फैटी एसिड्स होते हैं, जो सिर में रक्त के संचालन को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही बालों का विकास भी करता है। यह बालों को पौष्टिकता प्रदान करके जड़ों को मजबूती प्रदान करता है।
कैस्टर ऑयल में एंटीवायरल (anti-viral), एंटी-बैक्टिरीअल (anti-bacterial) और एंटी फंगल (anti-fungal) गुणों के कारण यह सिर के किसी भी संक्रमण (infection) जैसे समस्याओं से आसानी से लड़ने में सक्षम होता हैं। बाल झड़कर जब गंजेपन के आसार नजर आने लगते हैं और खुजलाहट जैसी समस्याएं होने लगती हैं, तब यह तेल इनसे राहत दिलाने में सहायता करता है। रूसी (dandruff) की समस्या में कारगर साबित होता है।
बालों को दो मुंहा होने से बचाता है कैस्टर ऑयल (castor oil benefits for hair)। लोगों में दो मुंहे बालों की समस्या बहुत कॉमन है। कैस्टर ऑयल सिर के गहराई तक जाता है और रूखे बालों को मुलायम बनाने में सहायता करता है।
कैस्टर ऑयल सिर के भीतर गहराई तक जाकर बालों को मॉइस्चराइज करने में सहायता करता है। इस तेल को लगाकर बालों को काला और घना बना सकते हैं।
बालों के साथ ही अरंडी का तेल त्वचा के लिए भी हेल्दी होता है। कैस्टर ऑयल को अपनी आंखों के आस-पास इस्तेमाल करके झुर्रियों और काले घेरों या डार्क सर्कल्स से छुटकारा पा सकती हैं। चेहरे को साफ करने के बाद आप कैस्टर ऑयल की कुछ बूंदों से त्वचा की मसाज कर लें। इस दौरान आप डार्क सर्कल्स पर ज्यादा ध्यान दें। इसके बाद अपनी उंगुलियों की मदद से 2-3 मिनट तक मसाज करती रहें। इसे पूरी रातभर त्वचा पर लगा रहने दें। ऐसा रोजाना करने से आपको डार्क सर्कल्स से आसानी से छुटकारा मिल जाएगा।