Castor Oil for Skin: अरंडी का तेल (कैस्टर ऑयल) डार्क सर्किल और मुंहासों के निशान दूर करने में कैसे है फायदेमंद? जानिए अप्लाई करने का सही तरीका

चेहरे पर होने वाले मुंहासों, दाग-धब्बों को दूर करना हो या फिर आंखों के नीचे के डार्क सर्किल से पाना हो छुटकारा, कैस्टर ऑयल यानी अरंडी का तेल (Castor Oil for Dark Circles) बहुत फायदेमंद है। इस तरह से लगाएंगे तो जल्द होगा असर...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : January 17, 2021 7:46 PM IST

Castor Oil for Dark Circles in Hindi: कैस्टर ऑयल (Castor oil) सेहत के लिए जिस तरह से फायदेमंद है, उतना ही त्वचा से संबंधित समस्याओं को दूर करने में लाभदायक है। कैस्टर ऑयल में मौजूद तत्व कई बीमारियों से बचाए रखते हैं। कब्ज की समस्या से परेशान रहने वालों को भी यह तेल राहत दिलाता है। कैस्टर ऑयल को अरंडी का तेल कहते हैं, जिसका इस्तेमाल भोजन में भी किया जाता है। कैस्टर ऑयल में एंटी-माइक्रोबियल और एंटीइंफ्लेमेट्री गुण मौजूद होते हैं, जो इसे और भी ज्यादा फायदेमंद (arandi ke tel ke fayde) बनाते हैं। त्वचा से संबंधित समस्याएं जैसे डार्क सर्किल, मुंहासों के कारण होने वाले दाग-धब्बों को भी दूर करता है कैस्टर ऑयल। जानें, कैस्टर ऑयल के त्वचा पर होने वाले फायदे (Castor Oil benefits in hindi) और डार्क सर्किल, मुंहासों के दाग दूर करने के लिए इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका (Castor oil benefits for skin)...

क्या है कैस्टर ऑयल? (What is castor oil?)

अरंडी का तेल (castor oil) एक वनस्पति तेल है, जो अरंडी की फलियों (castor Bean) से प्राप्त होता है। इसमें फैटी एसिड जैसे लिनोलेइक एसिड (linoleic acid), रिसिनोलेइक एसिड (ricinoleic acid), स्टियरिक एसिड (Stearic acid) होते हैं। इन सभी फैटी एसिड में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीमाइक्रोबियल, मॉइस्चराइजिंक प्रॉपर्टीज होते हैं। ये सभी तत्व त्वचा पर होने वाली समस्याओं को दूर रखते हैं।

कैस्टर ऑयल से दूर करें डार्क सर्किल (How Castor Oil reduces Dark Circle)

कैस्टर ऑयल को आंखों के आस-पास नियमित रूप से लगाने से आंखों के नीचे हुए काले घेरों (Castor Oil for Dark Circles in Hindi) को कम किया जाता है। सबसे पहले चेहरे को पानी से साफ कर लें। अब कैस्टर ऑयल हथेलियों पर लेकर चेहरे की मसाज करें। उंगुलियों से 2-3 मिनट तक डार्क सर्किल पर मसाज करें। इस तेल को त्वचा पर रातभर लगा कर छोड़ दें। कुछ दिनों के लिए डार्क सर्किल पर कैस्टर ऑयल लगाकर देखें, आंखों के नीचे हुआ यह दाग कम हो जाएगा।

मुंहासों के दाग-धब्बों को कम करे कैस्टर ऑयल

चेहरे पर होने वाले मुंहासों और उसके दाग-धब्बों को दूर करने के लिए कैस्टर ऑयल यानी अरंडी का तेल (Arandi ka tel) बहुत फायदेमंद है। कैस्टर ऑयल और ऑलिव ऑयल एक बराबर मात्रा में लें। 1-1 छोटा चम्मच आप ये दोनों तेल लेकर मिक्स कर लें। इसे तल को चेहरे पर लगाने से पहले फेशियल स्टीम ले लें। तेल को मुंहासे और उसके दाग-धब्बों (Pimple marks) पर लगाएं। चेहरे पर मालिश करें। रात भर लगाकर छोड़ दें। सुबह उठते ही चेहरे को पानी से साफ कर लें। कैस्टर ऑयल त्वचा के रोम-छिद्रों को टाइट करने के साथ ही मुंहासों को भी खत्म करता है।

कैस्टर ऑयल के फायदे (Castor Oil Benefits in hindi)

1 त्वचा को नमी प्रदान करता है कैस्टर ऑयल।

2. कैस्टर ऑयल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को धूल-मिट्टी, प्रदूषण, सूर्य की हानिकारक किरणों के बचाने का काम करता है।

3. त्वचा के पोर्स में छिपे गंदगी को निकालता है।

4. कैस्टर ऑयल लगाने से त्वचा में कोलेजन और इलास्टिन का उत्पादन बढ़ता है। इससे झुर्रियों की समस्या नहीं होती है।

कैस्टर ऑयल की मदद से पाएं डार्क सर्कल से छुटकारा

Castor Oil Benefits in Hindi : अरंडी के तेल से होने वाले सेहत लाभ

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source