
Also Read
dark circle
डार्क सर्कल काफी जिद्दी होते हैं और आसानी से नहीं जाते। अधिक तनाव लेना, असंतुलित डाइट और पर्याप्त नींद न लेना आपकी आंखों के नीचे की त्वचा को सुस्त और काला बना सकता है, जो चेहरे पर काफी भद्दे लगते हैं। एक्सपर्ट कहते हैं कि जब तक व्यक्ति एक सही लाइफस्टाइल नहीं अपनाता तब तक डार्क सर्कल से निजात पाना बहुत मुश्किल है। कुछ लोग आंखों के नीचे काले घेरों से छुटकारा पाना के लिए महंगे महंगे कैमिकलयुक्त प्रॉडक्ट का यूज़ करते हैं। ये दवाएं और क्रीम आपको कुछ समय के लिए तो संतुष्ट कर देंगी लेकिन लंबे समय के लिए ये आपकी स्किन के लिए सही नहीं होते हैं। इसलिए बेहतर है कि डार्क सर्कल को दूर करने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ घरेलू नुस्खों का प्रयोग किया जाए। ऑर्गेनिक अरंडी का तेल आपको काले घेरों को दूर करने के साथ ही त्वचा संबंधी अन्य रोगों को भी दूर करता है।
इसके मौजूद मॉइस्चराइजिंग गुण और फैटी एसिड आपकी आंखों के नीचे की त्वचा को पोषण देती हैं और इन्हें हाइड्रेटेड रखती हैं। इसके अलावा, अरंडी का तेल एंटीऑक्सिडेंट में समृद्ध होता है जो मुक्त कणों से त्वचा की क्षति को रोकता है। अरंडी के तेल में मौजूद कोलेजन और इलास्टिन संश्लेषण को बढ़ाने और फाइन लाइनों को कम करने के लिए जाना जाता है, जिससे आपकी त्वचा साफ, ग्लोइंग और क्लीयर दिखती है। आज हम आपको बता रहे हैं कि डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के लिए अरंडी के तेल का प्रयोग कैसे करना है।
इसके लिए, एक कटोरी में 1 चम्मच दूध और 1 चम्मच कैस्टर ऑयल डालकर इन्हें अच्छी तरह से मिक्स करें। 10 मिनट के बाद इस पेस्ट को अपनी आंखों के नीचे लगाएं और 1 घंटे के लिए छोड़ दें। उसके बाद गुनगुने पानी से आंखें धो दें। आपको बता दें कि दूध में लैक्टिक एसिड होता है जो आपकी त्वचा को टोन करने के साथ ही मृत त्वचा कोशिकाओं को भी एक्सफोलिएट करता है। जिससे डार्क सर्कल तो दूर होते ही हैं साथ ही आंखों के नीचे शाइनिंग भी आती है।
एक कटोरी समान मात्रा में अरंडी तेल और बादाम तेल की बूंदे डालें। इसे मिक्स कर हल्के हाथों से अंडर आई में लगाएं। आप चाहे तो इस मिश्रण को रात में भी आंखों के नीचे लगा सकते हैं। लगाने के बाद हल्के हाथों से मसाज न करें। सुबह उठकर गुनगुने पानी से आंखें धो दें। आपको 1-2 दिन में ही फर्क दिख जाएगा।
एक कटोरी में लगभग 1 चम्मच नारियल का तेल और 1 चम्मच अरंडी का तेल लें। इन्हें अच्छी तरह मिक्स कर एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं। अब इसे हल्के हाथों से आंखों के नीचे लगाएं। करीब 1 घंटे तक सूखने के बाद इसे गुनगुने पानी की मदद से धो दें। इससे ब्लड सर्कुलेशन सही होता है। कुछ ही दिनों में परिणाम आपके सामने होंगे। आपको बता दें कि नारियल का तेल फैटी एसिड और एंटी इन्फ्लामेट्री का एक समृद्ध स्रोत है।