
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : September 22, 2023 12:30 PM IST
Kalonji for White Hair : भारतीय किचन आयुर्वेद के खजानों से भरा हुआ है। यहां मौजूद हर एक मसाला किसी न किसी रूप से हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। इन मसालों में से कलौंजी का बीज स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की समस्याओं को दूर करने में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। नियमित रूप से कलौंजी के प्रयोग से मोटापा घटाने से लेकर कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कलौंजी का प्रयोग सफेद बालों को काला करने के लिए भी किया जा सकता है। जी हां, कलौंजी में मौजूद लिनोलेइड गुण आपके बालों में ब्लैक पिगमेंट सेल्स की कमी को रोकने में मददगार हो सकता है। इससे सफेद बालों की परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं सफेद बालों की परेशानी को दूर करने में कैसे फायदेमंद है कलौंजी का बीज?
आज के समय में कई लोग अपने सफेद बालों की समस्या से परेशान हैं, इस परेशानी को दूर करने में कलौंजी फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, कलौंजी में लिनोलेइक एसिड की अधिक मात्रा होती है, जो आपके बालों में ब्लैक-पिगमेंट सेल्स की कमी को रोकने में मदद कर सकता है। ऐसे में अगर आप नियमित रूप से कलौंजी का प्रयोग करते हैं, तो इससे काफी हद तक सफेद बालों की परेशानी को दूर किया जा सकता है।
बालों में कलौंजी का प्रयोग करने के लिए सबसे पहले आप 1 चम्मच कलौंजी को रातभर के लिए भिगोने के लिए छोड़ दें। इसके बाद सुबह उठकर इसे पीस लें और दही में मिक्स करके अपने बालों में अप्लाई करें। इससे आपके बालों को काला करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।
इसके अलावा आप कलौंजी के तेल में नारियल तेल को मिक्स करके भी अपने बालों में एप्लाई कर सकते हैं। नियमित रूप से इस तेल से बालों की मसाज करने से काफी हद तक सफेद बालों की समस्या को कम किया जा सकता है।
सफेद बालों की परेशानी को दूर करने के लिए आप कलौंजी के बीजों का प्रयोग कर सकते हैं। इससे बालों को काला होने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपके किसी गंभीर कारणों से बाल सफेद हो रहे हैं, तो इस स्थिति में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.