गर्मी में चेहरे पर चावल का पानी लगाना चाहिए? इसे लगाने से क्या होता है

Rice Water for Face: चावल का पानी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप गर्मियों में चावल के पानी से चेहरा साफ कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : April 17, 2026 9:30 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Shahnaz Husain

Rice Water for Face: गर्मियों में तेज धूप, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से त्वचा से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। इस मौसम में ऑयली स्किन, टैनिंग, पिंपल्स और डलनेस आदि बेहद आम हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग घरेलू उपायों का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं, क्योंकि इनसे त्वचा को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। इन्हीं में से एक है-चावल का पानी। जी बिल्कुल, गर्मी के मौसम में आप भी चेहरे पर चावल का पानी लगा सकते हैं। चावल का पानी स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। चावल के पानी में एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स होते हैं, जो त्वचा को पोषण देते हैं और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। इसलिए आपको भी त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के लिए चेहरे पर चावल का पानी जरूर लगाना चाहिए। आइए, स्किन एंड हेयर केयर एक्सपर्ट शहनाज हुसैन से जानते हैं गर्मियों में चेहरे पर चावल का पानी लगाने से क्या होता है (Chehre Par Chawal ka Pani Lagane se Kya Hota Hai)?

गर्मियों में चेहरे पर चावल का पानी लगाने के फायदे

गर्मियों में चेहरे पर चावल का पानी लगाना काफी फायदेमंद होता है।

  • चेहरे पर चावल का पानी लगाने से त्वचा को ठंडक मिलती है। इससे त्वचा की जलन और लालिमा कम होती है। अगर आप कुछ दिनों तक रोजाना चेहरे पर चावल का पानी लगाएंगे, तो इससे त्वचा को कूलिंग इफेक्ट मिलेगा और रेडनेस कम होगी।
  • अगर आपकी ऑयली स्किन है तो चावल का पानी लगाना लाभकारी हो सकता है। यह नेचुरल टोनर के तरह काम करता है। चावल का पानी एक्स्ट्रा ऑयल को कम करने में मदद करता है।
  • गर्मियों में चावल का पानी लगाने से टैनिंग और डलनेस को कम करने में मदद करती है। अगर आपके चेहरे पर धूप की वजह से टैनिंग हो गई है, तो आप चावल के पानी का उपयोग कर सकते हैं। इससे त्वचा की चमक भी कई गुना बढ़ जाएगी।
  • चावल का पानी पिंपल्स और एक्ने से भी राहत दिलाता है। इसमें मौजूद गुण चेहरे के फोड़े-फुंसियों को कम करने में मदद करते हैं।
  • चावल का पानी स्किन पोर्स को हेल्दी और टाइट बनाने में मदद करता है। इस लगाने से स्किन फ्रेश और स्मूद नजर आती है।

चेहरे पर चावल का पानी कैसे लगाएं?

  • इसके लिए सबसे पहले चावल को अच्छी तरह धो लें।
  • चावल को पानी में उबालें और एक कटोरी में पानी निकाल लें।
  • इस पानी को चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • इसके बाद चेहरे को अच्छी तरह नॉर्मल पानी से धो लें।
  • इससे त्वचा का निखार बढ़ेगा और दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिलेगा।
  • बेहतर रिजल्ट के लिए इसे हफ्ते में 2–3 बार इस्तेमाल करें।

इन बातों का ध्यान रखें

  • बहुत ज्यादा देर तक चेहरे पर न छोड़ें
  • अगर स्किन सेंसिटिव है, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें
  • रोजाना इस्तेमाल करने से स्किन ड्राई हो सकती है

Highlights:

  • चेहरे पर चावल का पानी लगाना बेहद फायदेमंद होता है।
  • चावल का पानी त्वचा का निखार बढ़ाने और रंगत को साफ करने में मदद करता है।
  • चावल का पानी लगाने से ड्राई स्किन से छुटकारा मिलता है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.