क्या सर्दियों में चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगा सकते हैं?

मुल्तानी मिट्टी स्किन बेहद फायदेमंद होती है। आप नियमित रूप से चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगा सकते हैं। यह त्वचा का निखार बढ़ाती है और स्किन को क्लीन करती है।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : October 27, 2025 8:39 AM IST

Multani Mitti for Face: मुल्तानी मिट्टी स्किन के लिए काफी अच्छी होती है। यह त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करती है। मुल्तानी मिट्टी दाग-धब्बों और मुंहासों को मिटाने में असरदार होती है। यही वजह है कि कई लोग अपने चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाना पसंद करते हैं। मुल्तानी मिट्टी त्वचा को ठंडक भी पहुंचाती है। यह ऑयली स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। लेकिन, मुल्तानी मिट्टी स्किन को थोड़ा-सा ड्राई बना सकती है। ऐसे में ज्यादातर लोगों को लगता है कि सर्दियों में मुल्तानी मिट्टी नहीं लगानी चाहिए। आइए, जानते हैं क्या सर्दियों में चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगा सकते हैं?

क्या सर्दियों में चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगा सकते हैं?

जी हां, आप सर्दियों में भी चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगा सकते हैं। खासकर, ऑयली स्किन वाले चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगा सकते हैं। लेकिन, मुल्तानी मिट्टी स्किन को रूखा बना सकती है। इसलिए ड्राई स्किन वाले लोगों को मुल्तानी मिट्टी का ज्यादा इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। वैसे आप रात के समय सर्दियों में चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी आसानी से लगा सकते हैं। इससे त्वचा का निखार भी बढ़ता है और रंगत भी साफ होती है। लेकिन, मुल्तानी मिट्टी को चेहरे पर गुलाब जल या कच्चे दूध के साथ मिलाकर ही लगाना चाहिए। आप इसमें एलोवेरा जेल या नारियल तेल भी मिला सकते हैं। इससे स्किन पर हाइड्रेशन बना रहेगा और स्किन ड्राई नहीं होगी।

सर्दियों में चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी कैसे लगाएं?

आप सर्दियों में चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी कई तरीकों से लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें गुलाब जल और एलोवेरा जेल मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। लेकिन, इसके बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।

सर्दियों में मुल्तानी मिट्टी लगाने से पहले बरतें ये सावधानियां

सर्दियों में मुल्तानी मिट्टी लगाने से पहले आपको कुछ सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए।

  • अगर आपकी ड्राई स्किन है तो सर्दियों में मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करने से बचें। अगर आप चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगा रहे हैं तो उसके बाद स्किन को मॉइश्चराइज जरूर करें।
  • ऑयली स्किन वाले लोग चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगा सकते हैं। लेकिन, लंबे समय तक चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने से बचें।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source