क्या सर्दियों में चेहरे पर फिटकरी लगा सकते हैं?

Fitkari for Face: फिटकरी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होती है। लेकिन, क्या सर्दियों में चेहरे पर फिटकरी लगा सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : October 24, 2025 8:19 AM IST

Alum Benefits for Face: फिटकरी स्किन के लिए काफी अच्छी होती है। यह घाव को ठीक करती है और संक्रमण से बचाती है। यह दाग-धब्बों और मुंहासों को मिटाने में भी असरदार होती है। इसलिए कई लोग चेहरे पर भी फिटकरी लगाना पसंद करते हैं। लेकिन, फिटकरी स्किन को ड्राई बना देती है। ऐसे में कई लोगों को लगता है कि फिटकरी को सर्दियों में बिल्कुल नहीं लगाना चाहिए। फिटकरी स्किन को ज्यादा रूखा और बेजान बना सकती है। 

क्या सर्दियों में चेहरे पर फिटकरी लगा सकते हैं?

जी हां, आप सर्दियों में भी चेहरे पर फिटकरी लगा सकते हैं। खासकर, ऑयली स्किन वाले चेहरे पर फिटकरी लगा सकते हैं। लेकिन, फिटकरी स्किन को रूखा बना सकती है। इसलिए ड्राई स्किन वाले लोगों को फिटकरी का ज्यादा इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। वैसे आप रात के समय सर्दियों में चेहरे पर फिटकरी आसानी से लगा सकते हैं। इससे त्वचा का निखार भी बढ़ता है। लेकिन, फिटकरी को चेहरे पर गुलाब जल या कच्चे दूध के साथ मिलाकर ही लगाना चाहिए। आप इसमें एलोवेरा जेल या नारियल तेल भी मिला सकते हैं। इससे स्किन पर हाइड्रेशन बना रहेगा और स्किन ड्राई नहीं होगी।

सर्दियों में चेहरे पर फिटकरी कैसे लगाएं?

आप सर्दियों में चेहरे पर फिटकरी कई तरीकों से लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच फिटकरी का पाउडर लें। इसमें गुलाब जल और एलोवेरा जेल मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। लेकिन, इसके बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।

सर्दियों में फिटकरी लगाने से पहले बरतें ये सावधानियां

सर्दियों में फिटकरी लगाने से पहले आपको कुछ सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए। 

  • अगर आपकी ड्राई स्किन है तो सर्दियों में फिटकरी का इस्तेमाल करने से बचें। अगर आप चेहरे पर फिटकरी लगा रहे हैं तो उसके बाद स्किन को मॉइश्चराइज जरूर करें।
  • फिटकरी का दिन के समय इस्तेमाल करने से बचें। फिटकरी लगाने के बाद धूप से जाने से बचें। इससे स्किन इरिटेट हो सकती है। 
  • ऑयली स्किन वाले लोग चेहरे पर फिटकरी लगा सकते हैं। लेकिन, लंबे समय तक चेहरे पर फिटकरी लगाने से बचें।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source