Expired Sunscreen: क्‍या एक्‍स्‍पायर सनस्क्रीन को यूज कर सकते हैं? जानिए क्‍या कहते हैं डर्मेटोलॉजिस्ट

Can We Use Expired Sunscreen: अगर आप अपने बैग में सनस्‍क्रीन कैरी करते हैं तो गर्मी या धूप के कारण ये एक्‍स्‍पायर हुए बिना ही डैमेज हो जाते हैं। इसलिए सनस्‍क्रीन को हमेशा ऐसी जगह पर रखें जहां सीधे धूप न पड़े और वातावरण कूल हो।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : July 7, 2021 4:45 PM IST

Can We Use Expired Sunscreen: आपकी स्किन चाहे ऑयली हो या ड्राई हो, जब भी आप घर से बाहर कदम रखें तो आपको एक स्किनकेयर प्रॉडक्‍ट का यूज जरूर करना चाहिए और वो है सनस्‍क्रीन। ऐसा क्‍यों? क्‍योंकि स्किन पर सनस्‍क्रीन लगाने से सूरज की हानिकारण किरणें नुकसान नहीं पहुंचाती हैं। यानि कि सनस्‍क्रीम आपकी स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों से प्रोटेक्‍शन देती हैं। डर्मेटोलॉजिस्ट कहते हैं कि वैसे तो घर के अंदर भी सनस्‍क्रीम का यूज करना चाहिए लेकिन बाहर निकलते वक्‍त हर हाल में सनस्‍क्रीम लगानी चाहिए, चाहे मौसम कैसा भी हो। लेकिन अगर आपकी सनस्‍क्रीम एक्‍स्‍पायर हो गई है तो क्‍या करें? क्‍या इसका इस्‍तेमाल कर सकते हैं? क्‍या एक्‍स्‍पायर सनस्‍क्रीम को लगाने से स्किन पर कोई रिएक्‍शन हो सकता है? इन सभी सवालों का जवाब देने के लिए हमने नई दिल्‍ली के मैक्‍स अस्‍पताल में कंसल्‍टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्‍टर निकिता निझारा (Dr. Nitika Nijhara, Consultant Dermatologist, BLK- MAX Super Speciality Hospital, New Delhi) से खास बातचीत की है। आइए जानते हैं एक्‍स्‍पायर सनस्‍क्रीन को यूज करने पर क्‍या कहती हैं डॉक्‍टर।

Sunscreen Usage in Indoor in hindi

या एक्‍स्‍पायर सनस्क्रीन को यूज कर सकते हैं? (Can We Use Expired Sunscreen)

डॉक्‍टर निकिता निझारा कहती हैं कि जब कोई सनस्‍क्रीन एक्‍स्‍पायर (Expired Sunscreen) हो जाए तो उसे इस्‍तेमाल नहीं करना चाहिए। हर सनस्‍क्रीन में SPF होता है लेकिन जब ये एक्‍स्‍पायर हो जाता है और आप फिर भी इसका यूज करेंगे तो ये आपको सन प्रोटेक्‍शन डिलीवर नहीं करेगा। इसके अलावा सनस्‍क्रीन में कैमिकल्‍स का यूज भी होता जो एक्‍स्‍पायर होने के बाद स्किन संबंधी प्रॉब्‍लम जैसे कि रेडनेस, खुजली और जलन का कारण बन सकते हैं। अगर आप अपने बैग में सनस्‍क्रीन कैरी करते हैं तो गर्मी या धूप के कारण ये एक्‍स्‍पायर हुए बिना ही डैमेज हो जाते हैं। इसलिए सनस्‍क्रीन को हमेशा ऐसी जगह पर रखें जहां सीधे धूप न पड़े और वातावरण कूल हो।

घर में भी लगानी चाहिए सनस्‍क्रीन

डॉक्‍टर्स कहते हैं कि इन दिनों लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं इसलिए उन्‍हें लगता है कि सनस्‍क्रीन लगाने का कोई फायदा नहीं है। लेकिन ये एक गलत प्रेक्टिस है। दिन में दो बार, सुबह और शाम को स्किन पर सनस्‍क्रीन जरूर लगानी चाहिए। लेकिन अगर आप घर से बाहर निकल रहे हैं तो आपको हर 2-3 घंटे में सनस्‍क्रीन अप्‍लाई करनी चाहिए।

Skin Care: Here's why you should wear sunscreen even during the winter

ये है सनस्‍क्रीन लगाने का सही तरीका

  • गर्मियों में ऐसी सनस्‍क्रीन लगाएं जिसमें कम से कम 30 एसपीएफ हो। इसे हर 2 घंटे में अप्‍लाई करें।
  • सनस्क्रीन को रगड़ कर लगाने की बजाय हल्के हाथों से पूरे चेहरे पर अप्लाई करें। सनस्क्रीन की पतली परत ही त्वचा पर लगाएं।
  • सनस्क्रीन को आंखों के आसपास लगाने से बचें। नहीं तो आंखों को नुकसान हो सकता है। अगर आप आंखों के आसपास भी लगाना चाहते हैं तो डॉक्‍टर की सलाह पर सनस्‍क्रीन खरीदें और उसे लगाएं।
  • बॉडी का जो भी भाग खुला है वहां पर सनस्‍क्रीन अप्‍लाई करें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source