Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
Vitamin E Capsule for Face: हम सभी चेहरे का निखार बढ़ाने, दाग-धब्बे मिटाने और टैनिंग हटाने के लिए क्या-क्या नहीं करते हैं। कभी महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं, तो कोई तरह-तरह के घरेलू उपाय आजमाना पसंद करते हैं। प्रोडक्ट्स हो या घरेलू उपाय, अगर इन्हें मौसम के अनुसार उपयोग में लाया जाए तभी फायदेमंद होता है। अगर विटामिन ई कैप्सूल ऑयल की बात की जाए, तो इसमें मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं जिससे त्वचा को नमी मिलती है। इसलिए सर्दियों में विटामिन ई कैप्सूल ऑयल को लगाना काफी अच्छा माना जाता है। हालांकि, गर्मियों में भी त्वचा को हाइड्रेट और मॉइश्चराइज रखना जरूरी होता है। तो क्या ऐसे में गर्मी में चेहरे पर विटामिन ई कैप्सूल ऑयल लगा सकते हैं या नहीं (Garmi me Vitamin E Capsule Oil Lagana Chahiye ya Nahi), आइए जानते हैं इसके बारे में-
जीविशा क्लिनिक गुजरांवाला टाउन और यमुना विहार की फाउंडर और चीफ डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. आकृति गुप्ता बताती हैं कि हां, आप गर्मियों में चेहरे पर विटामिन ई कैप्सूल ऑयल लगा सकते हैं। विटामिन ई कैप्सूल ऑयल काफी गाढ़ा होता है, इसलिए इसे सीधेतौर पर त्वचा पर लगाने से बचें। आप इसे नारियल तेल या एलोवेरा जेल में मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे स्किन हाइड्रेटेड रहती है और सनबर्न भी कम होता है। विटामिन ई कैप्सूल ऑयल टैनिंग को कम करता है। आप गर्मियों में रोज रात को चेहरे पर विटामिन ई कैप्सूल ऑयल लगा सकते हैं। लेकिन, अगर आपके चेहरे पर मुंहासे या फोड़े-फुंसियां हैं, तो त्वचा रोग विशेषज्ञ की सलाह पर ही इसका इस्तेमाल करें। वहीं, अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो भी विटामिन ई कैप्सूल ऑयल को एक्सपर्ट की सलाह पर ही उपयोग करें।
आप चेहरे पर विटामिन ई कैप्सूल लगाने से कई लाभ मिलते हैं।
अगर आप चेहरे पर विटामिन ई कैप्सूल लगाते हैं, तो कुछ सावधानियां जरूर बरतें। चेहरे पर विटामिन ई कैप्सूल ऑयल लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। इससे एलर्जी का पता लगाने में मदद मिलेगी। विटामिन ई कैप्सूल ऑयल को चेहरे पर रात में ही लगाना चाहिए। इसे लगाने के बाद धूप में जाने से बचना चाहिए। अगर आपकी ऑयली स्किन है तो चेहरे पर सीधे तौर पर विटामिन ई कैप्सूल ऑयल लगाने से बचें।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।