Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Chehre Par Multani Mitti Lagane ke Fayde: त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए सदियों से मुल्तानी मिट्टी का उपयोग किया जा रहा है। प्राचीनकाल में लोग सुंदरता बढ़ाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का ही इस्तेमाल करते हैं। मुल्तानी मिट्टी एक नेचुरल इंग्रीडिएंट है, जो स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होती है। मुल्तानी मिट्टी को ऑयली स्किन के लिए अच्छा माना जाता है। अगर आप रोजाना चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाएंगे, तो इससे त्वचा पर सीबम का उत्पादन कम होता है। इससे ब्रेकआउट नहीं होते हैं। साथ ही, त्वचा पर जमी गंदगी भी आसानी से साफ होती है। वैसे तो लोग सुबह के समय मुल्तानी मिट्टी लगाते हैं। लेकिन, क्या रातभर के लिए चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाकर छोड़ सकते हैं (Kya Rat Bhar Chehre Par Multani Mitti Lagakar Chhod Skte Hai)? आइए, जानते हैं इसके बारे में-
जी हां, आप रातभर चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाकर छोड़ सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होती है। मुल्तानी मिट्टी कई त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करती है। ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए मुल्तानी मिट्टी अच्छी होती है। मुल्तानी मिट्टी त्वचा से एक्स्ट्रा सीबम के उत्पादन को रोकती है। ऑयली स्किन वाले लोग रोज रात को मुल्तानी मिट्टी चेहरे पर लगाकर छोड़ सकते हैं। लेकिन, अगर आपकी रूखी, बेजान या ड्राई स्किन है, तो आप सप्ताह में 1-2 बार मुल्तानी मिट्टी लगा सकते हैं। ड्राई स्किन वाले लोगों को रोजाना मुल्तानी मिट्टी लगाने से बचना चाहिए।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।