Advertisement

क्या गर्मी में ड्राई स्किन पर मुल्तानी मिट्टी लगा सकते हैं?

मुल्तानी मिट्टी को स्किन के लिए काफी लाभकारी माना गया है। इसे लगाने से त्वचा का निखार बढ़ सकता है और मुंहासों से भी राहत मिल सकती है। लेकिन, क्या ड्राई स्किन पर मुल्तानी मिट्टी लगाई जा सकती है?

Written By Anju Rawat
Published : June 11, 2026 6:47 PM IST

dry skin care

Multani Mitti for Dry Skin: मुल्तानी मिट्टी का उपयोग सदियों से स्किनकेयर के लिए किया जा रहा है। पुराने समय में लोग सौंदर्य बढ़ाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करते थे। लेकिन, कई लोग आज भी मुल्तानी मिट्टी से अपना स्किनकेयर करना पसंद करते हैं। मुल्तानी मिट्टी त्वचा का निखार बढ़ाती है और मुंहासों, दाग-धब्बों से भी छुटकारा दिला सकती है। ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए मुल्तानी मिट्टी को बेस्ट माना जाता है। लेकिन क्या गर्मी के मौसम में ड्राई स्किन पर मुल्तानी मिट्टी लगा सकते हैं?

क्या ड्राई स्किन पर मुल्तानी मिट्टी लगा सकते हैं?

स्किन एंड हेयर केयर एक्सपर्ट शहनाज हुसैन बताती है कि जी हां, ड्राई स्किन पर मुल्तानी मिट्टी लगाई जा सकती है। मुल्तानी मिट्टी को स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। आप नियमित रूप से अपने चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी लगाने से त्वचा से जुड़ी समस्याओं से राहत मिल सकती है। लेकिन, ड्राई स्किन वाले लोगों को मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल ज्यादा बार नहीं करना चाहिए। सप्ताह में 2 से 3 बार लगाना सही रहता है।

Advertisement

अगर आपकी ड्राई स्किन है, तो आप मुल्तानी मिट्टी का यूज कर सकते हैं। लेकिन, मुल्तानी मिट्टी त्वचा से तेल को सोखने का काम करती है, इसलिए आपको इसका इस्तेमाल ऐसी सामग्री के साथ करना जरूरी है जो स्किन को मॉइश्चराइज करता है, जैसे- गुलाब जल, एलोवेरा जेल या कच्चा दूध।

आप एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें गुलाब जल या कच्चा दूध मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें और 15 मिनट बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। इसके बाद चेहरे को अच्छी तरह से मॉइश्चराइज करें। इससे त्वचा पर नमी बनी रह सकती है और स्किन की रंगत साफ हो सकती है।

Advertisement

चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने के फायदे

  • ResearchGate पर प्रकाशित एक रिसर्च के अनुसार, चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने से त्वचा से एक्स्ट्रा ऑयल रिमूव हो जाता है। मुल्तानी मिट्टी त्वचा से अतिरिक्त ऑयल को सोखने में मदद करती है।
  • मुल्तानी मिट्टी स्किन को साफ करने में मदद करती है। स्किन क्लींजर के तौर पर इसका इस्तेमाल करना फायदेमंद माना जाता है।
  • मुल्तानी मिट्टी त्वचा से धूल, मिट्टी और गंदगी को रिमूव करने में मदद करती है।
  • यह त्वचा से एक्स्ट्रा ऑयल रिमूव करती है और चिपचिपेपन को कम करने में मदद करती है।

Disclaimer: अगर आपकी ड्राई स्किन है, तो आप चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगा सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी त्वचा से एक्स्ट्रा ऑयल को रिमूव करती है। लेकिन, अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है तो चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।