सर्दियों में चेहरे पर चंदन पाउडर लगाना चाहिए या नहीं? जानें इसके बारे में

Chanda Powder for Face: चंदन पाउडर स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन, क्या सर्दियों में चेहरे पर चंदन पाउडर लगा सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : October 29, 2025 2:42 PM IST

Chandan Powder Benefits for Face: चंदन पाउडर त्वचा के लिए काफी अच्छा होता है। चंदन पाउडर की तासीर ठंडी होती है। यह त्वचा की जलन और खुजली को शांत करता है। चंदन पाउडर चेहरे के दाग-धब्बों और मुंहासों को भी मिटाता है। अधिकतर लोग गर्मियों में चेहरे पर चंदन पाउडर लगाते हैं, इससे त्वचा के फोड़े-फुंसियां ठीक होती हैं। अगर आप नियमित रूप से चेहरे पर चंदन पाउडर लगाएंगे तो इससे त्वचा का निखार भी बढ़ेगा। लेकिन, क्या सर्दियों में चेहरे पर चंदन पाउडर लगा सकते हैं? आइए, जानते हैं इसके बारे में-

क्या सर्दियों में चेहरे पर चंदन पाउडर लगा सकते हैं?

जी हां, आप सर्दियों में भी चेहरे पर चंदन पाउडर लगा सकते हैं। ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए चंदन पाउडर फायदेमंद होता है। यह अतिरिक्त सीबम के उत्पादन को रोकता है और स्किन को ड्राई बनाता है। सर्दियों में शुष्क हवाओं की वजह से स्किन ज्यादा ड्राई हो जाती है। इसलिए अगर आपकी स्किन ड्राई है तो चेहरे पर चंदन पाउडर का ज्यादा इस्तेमाल करने से बचें। चंदन पाउडर त्वचा का निखार बढ़ाता है। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो चंदन पाउडर में गुलाब जल और कच्चा दूधमिलाकर लगा सकते हैं। आप चाहें तो इसमें एलोवेरा जेल और नारियल तेल भी लगा सकते हैं।

सर्दियों में चेहरे पर चंदन पाउडर कैसे लगाएं?

आप सर्दियों में चेहरे पर चंदन पाउडर कई तरीकों से लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच चंदन पाउडर लें। इसमें गुलाब जल और एलोवेरा जेल मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। लेकिन, इसके बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।

Highlights:

  • सर्दियों में चंदन पाउडर लगाया जा सकता है

  • चंदन पाउडर त्वचा का निखार बढ़ाता है।
  • सर्दियों में चंदन पाउडर लगाने के बाद त्वचा को मॉइश्चराइज जरूर करें।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source